Home Sports सरफराज के पिता को आनंद महिंद्रा ने तोहफे में Thar देने का किया ऐलान

सरफराज के पिता को आनंद महिंद्रा ने तोहफे में Thar देने का किया ऐलान

0
सरफराज के पिता को आनंद महिंद्रा ने तोहफे में Thar देने का किया ऐलान

[ad_1]

हाइलाइट्स

व्यवासायी आनंद महिंद्र नौशाद खान को देंगे थार
सरफराज खान के पिता नौशाद खान क्रिकेट कोच हैं

नई दिल्ली. देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने क्रिकेटर सरफराज खान के पिता नौशाद खान की जमकर तारीफ की है. आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने नौशाद खान को एक स्पेशल गिफ्ट देने का ऐलान किया है. सरफराज खान ने राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया. उन्हें टेस्ट डेब्यू के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. सरफराज ने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 66 गेंदों पर 62 रन बनाए. वह दुर्भाग्यवश रनआउट हो गए. आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा है यदि नौशाद खान स्वीकार करेंगे तो वह उन्हें वह थार (Thar) गिफ्ट में देंगे.

सरफराज खान (Sarfaraz Khan) के टेस्ट डेब्यू के एक दिन बाद आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक्स डॉट कॉम पर सरफराज खान का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ हिम्मत नहीं छोड़ना, बस! कड़ी मेहनत, साहस और धैर्य, एक पिता के लिए एक बच्चे में प्रेरणा देने के लिए इससे बेहतर गुण और क्या हो सकते हैं. यदि नौशाद खान (Naushad Khan) थार (Thar) स्वीकार करते हैं तो एक प्रेरणादायक पैरेंट्स के नाते मेरे लिए यह सौभाग्य और सम्मान की बात होगी.’

आर अश्विन की जिंदगी में ऐसा क्या हुआ कि वह क्रिकेट छोड़ने के बारे में सोचने लगे थे? 500 विकेट लेने के बाद किया खुलासा

नौशाद खान ने अपने दोनों बेटों को क्रिकेट का ककहरा सिखाया है
सरफराज यहां तक पहुंचाने में उनके पिता नौशाद खान का अहम रोल रहा है. नौशाद ही सरफराज के पिता और कोच हैं. उन्होंने अपने दोनों बेटों को क्रिकेट की कोचिंग दी है. बड़ा बेटा सरफराज इस समय टीम इंडिया में शामिल है जबकि छोटा बेटा मुशीर खान हाल में साउथ अफ्रीका में अंडर 19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर स्वदेश लौटा है.

रोहित ने नौशाद और रोमाना को यूं दी बधाई
सरफराज खान के डेब्यू के मौके पर उनके पिता नौशाद खान और उनकी पत्नी रोमाना जहूर भी स्टेडियम में मौजूद थीं. जब अनिल कुंबले ने सरफराज को डेब्यू कैप दिया, उसके बाद सरफराज के पिता और पत्नी की आंखों से आंसू छलक पड़े. कप्तान रोहित शर्मा भी नौशाद और रोमाना से हाथ मिलाकर उन्हें बधाई देते हुए नजर आए.

Tags: Anand mahindra, IND vs ENG, Sarfaraz Khan



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here