Home Sports 33 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद भारत का विशाल स्कोर,कप्तान ने ठोकी सेंचुरी

33 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद भारत का विशाल स्कोर,कप्तान ने ठोकी सेंचुरी

0
33 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद भारत का विशाल स्कोर,कप्तान ने ठोकी सेंचुरी

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट मैच की पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा किया है. कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. 3 शुरुआती झटके लगने के बाद भारत मुश्किल में नजर आ रहा था लेकिन कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा की शतकीय पारी ने टीम से बाहर निकाला. दूसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी 445 रन पर सिमटी.

5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत और इंग्लैंड की टीमें 1-1 की बराबरी के साथ खेलने उतरी. राजकोट टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने उतरे लेकिन जल्दी ही वापस लौट गए. इसके बाद शुभमन गिल और फिर रजत पाटीदार ने अपना विकेट गंवा दिया. देखते ही देखते भारत ने 33 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए.

रोहित और जडेजा की बेमिसाल साझेदारी

तीन शरुआती झटकों के बाद मैदान पर रवींद्र जडेजा ने कदम रखा और कप्तान के साथ मिलकर टीम को मुश्किल से निकाला. चौथे विकेट के लिए उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर 204 की साझेदारी निभाकर टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी. रोहित शर्मा और जडेजा दोनों ने ही पहली पारी में शतक जमाया. रोहित 131 जबकि जडेजा 112 रन की पारी खेलकर आउट हुए.

डेब्यू पर जमके सरफराज खान

अपना पहला मैच खेलने उतरे सरफराज खान ने ऐसी पारी खेली जिसने भारत के 400 रन की उम्मीद को बढ़ा दिया. मैच के पहले दिन इस बैटर ने वनडे स्टाइल में खेलते हुए 66 बॉल पर 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 62 रन ठोक डाले. एक और डेब्यू करने वाले बैटर ध्रुव जुरेल ने 46 रन की पारी खेलकर भारत को 445 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

Tags: India Vs England, Ravindra jadeja, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here