[ad_1]
09:45 AM, 16-Feb-2024
IND vs ENG Live: कुलदीप यादव आउट
भारत को आज का पहला झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। दूसरे दिन के चौथे ओवर में एंडरसन ने कुलदीप को विकेटकीपर फोक्स के हाथों कैच कराया। कुलदीप 24 गेंद में चार रन बना सके। फिलहाल जडेजा का साथ निभाने डेब्यू करने वाले ध्रुव जुरेल क्रीज पर आए हैं।
09:31 AM, 16-Feb-2024
IND vs ENG Live: दूसरे दिन का खेल शुरू
दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम पांच विकेट पर 326 रन से आगे खेल रही है। इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। वहीं, जडेजा 110 रन और कुलदीप तीन रन बनाकर क्रीज पर हैं।
08:53 AM, 16-Feb-2024
IND vs ENG Live: सरफराज का रन आउट होना
जब सरफराज बल्लेबाजी के लिए आए थे तो जडेजा 153 गेंद में 84 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद सरफराज ने 66 गेंद में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 62 रन की पारी खेली, जबकि जडेजा को 16 रन बनाने में 45 गेंद लग गए। जडेजा ने 198 गेंद में टेस्ट करियर का चौथा शतक पूरा किया।
भारत को 314 के स्कोर पर सरफराज के रूप में झटका लगा। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे सरफराज रवींद्र जडेजा के शतक के चक्कर में रन आउट हो गए। दरअसल, जडेजा 99 के स्कोर पर थे। इसके बाद पारी के 82वें ओवर में एंडरसन की गेंद पर जडेजा ने मिड ऑन पर शॉट खेला। जडेजा ने सिंगल के लिए सरफराज को कॉल किया दो कदम आगे बढ़ाए लेकिन फिर वापस लौट गए। इतनी देर में सरफराज आधी पिच तक पहुंच चुके थे। ऐसे में उनके पास वापस लौटने का समय नहीं बचा। वुड ने डायरेक्ट थ्रो पर सरफराज को रन आउट किया।
08:53 AM, 16-Feb-2024
IND vs ENG Live: भारतीय पारी
भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। 33 रन पर टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवा दिए थे। यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर आउट हुए, शुभमन गिल खाता नहीं खोल सके, जबकि रजत पाटीदार पांच रन बना सके। इसके बाद रोहित शर्मा और जडेजा ने 204 रन की साझेदारी निभाई। रोहित ने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया। वह 131 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस साझेदारी को वुड ने तोड़ा। उन्होंने रोहित को आउट किया। रोहित के आउट होने पर डेब्यू करने वाले सरफराज खान क्रीज पर आए।
08:53 AM, 16-Feb-2024
IND vs ENG Live: जडेजा और कुलदीप नाबाद
राजकोट में तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 326 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद् जडेजा 110 रन और कुलदीप यादव एक रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड के लिए अब तक मार्क वुड ने तीन विकेट लिए हैं, जबकि टॉम हार्टले को एक विकेट मिला।
08:47 AM, 16-Feb-2024
IND vs ENG Live Score: 331 पर भारत को छठा झटका, एंडरसन ने कुलदीप को पवेलियन भेजा, शतकवीर जडेजा क्रीज पर
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आज मैच का दूसरा दिन है और भारतीय टीम पांच विकेट पर 326 रन से आगे खेलेगी।
[ad_2]
Source link