[ad_1]
R Ashwin 500 test Wickets: राजकोट में खेले जा रहे इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन ने अपने नाम एक ऐतिहासिक उपलब्धि कर ली. उन्होंने अपना 500वां टेस्ट विकेट झटका. इस विकेट के साथ ही वह दुनिया के 9वें ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट में 500 या इससे ज्यादा विकेट झटके हैं. वहीं, ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने हैं. पूर्व दिग्गज भारतीय गेंदबाज अनिल कुंबले के नाम अभी भी भले ही सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हैं, लेकिन अश्विन ने 500वां विकेट लेकर उनका एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया और नंबर-1 बन गए.
[ad_2]
Source link