Home Sports एक पारी में 3 शतक… चेतेश्वर पुजारा पर ‘ बैजबॉल’ का खुमार

एक पारी में 3 शतक… चेतेश्वर पुजारा पर ‘ बैजबॉल’ का खुमार

0
एक पारी में 3 शतक… चेतेश्वर पुजारा पर ‘ बैजबॉल’ का खुमार

[ad_1]

हाइलाइट्स

चेतेश्वर पुजारा रणजी में इस सीजन एक दोहरा शतक और 2 शतक जड़ चुके हैं
पुजारा ने मणिपुर के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली

नई दिल्ली. भारतीय टेस्ट टीम से बाहर किए गए अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अपने शानदार प्रदर्शन से लगातार चयनकर्ताओं को याद दिला रहे हैं कि उन्हें लंबे समय तक टीम से बाहर रखा जा सकता है. पुजारा मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में लगातार रन बना रहे हैं. मणिपुर के खिलाफ पुजारा ने शानदार शतक ठोका. उन्होंने 105 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 108 रन बनाए. राजकोट में पुजारा का ‘बैजबॉल’ अंदाज दिखा . उन्होंने इससे पहले पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ भी पहली पारी में शतक ठोका था.

चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने राजकोट के सानोसारा क्रिकेट ग्राउंड पर अपनी फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का 63वां शतक जड़ा. पुजारा ने अपना शतक 102 गेंदों पर पूरा किया. पुजारा के स्लो स्ट्राइक रेट की हमेशा से आलोचना होती रही है लेकिन आज की पारी को देखकर उनके आलोचको के मुंह भी बंद हो गए होंगे. इस साल पुजारा रणजी ट्रॉफी में 243*, 49, 43, 43, 66, 91, 3, 0, 110, 25 और 108 रन की पारी खेली है. पुजारा की इन पारियों को देखकर यह साफ है कि वह भारतीय टीम में वापसी के हकदार हैं. पिछले मैच से पहले उन्होंने 7 मैचों में 673 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 77 का रहा.

राजकोट में जमकर गरजे यशस्वी जायसवाल, ‘बैजबॉल’ अंदाज में ठोका तूफानी शतक, सीरीज में 400 रन भी पूरे

मणिपुर ने 6 विकेट पर 529 रन पर पारी घोषित की
मणिपुर को पहली पारी में 142 रन पर ढेर करने के बाद सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 529 रन पर घोषित की. सौराष्ट्र की ओर से पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा सहित कप्तान अर्पित वासावादा और प्रेरक मांकड़ ने शतकीय पारी खेली. अर्पित 197 गेंदों पर 148 रन बनाए वहीं प्रेरक ने 173 गेंदों पर 173 रन ठोके. दूसरी पारी में मणिपुर की हालत खराब है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मणिपुर दूसरी पारी में 55 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी है.

चेतेश्वर पुजारा इस मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचे
चेतेश्वर पुजारा ने रणजी के इस सीजन में झारखंड के खिलाफ नाबाद 242 रन बनाए थे. पुजारा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीयों में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर परज्वॉइंट रूप से दिग्गज सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर हैं. दोनों के नाम रेड बॉल क्रिकेट में एक समान 81 शतक हैं जबकि दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं जिन्होंने 68 शतक ठोके हैं.

Tags: Cheteshwar Pujara, Manipur, Ranji Trophy

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here