Home Sports टीम इंडिया के दो डेब्‍यूटेंट, एक पर मुस्‍कुराया ‘लेडी लक’, दूसरे को इंतजार

टीम इंडिया के दो डेब्‍यूटेंट, एक पर मुस्‍कुराया ‘लेडी लक’, दूसरे को इंतजार

0
टीम इंडिया के दो डेब्‍यूटेंट, एक पर मुस्‍कुराया ‘लेडी लक’, दूसरे को इंतजार

[ad_1]

नई दिल्‍ली. विराट कोहली की अनुपलब्‍धता और केएल राहुल व श्रेयस अय्यर की इंजरी ने भारत-इंग्‍लैंड की टेस्‍ट सीरीज में कुछ नए प्‍लेयर्स को डेब्‍यू का मौका दिया है. विशाखापटनम टेस्‍ट में जहां रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने टेस्‍ट करियर का आगाज किया, वही राजकोट टेस्‍ट में बारी सरफराज खान (Sarfaraz Khan) और ध्रुव जरेल (Dhruv Jurel) की थी. राजकोट टेस्‍ट के पहले दिन सरफराज ने 62 रन की धांसू पारी खेलते हुए उनके ऊपर जताए गए भरोसे को सही साबित किया.

पिछले साल 6 अगस्‍त को रोमाना जहूर (Romana Zahoor) से निकाह करने वाले स्‍टाइलिश बैटर सरफराज को इंटरनेशनल डेब्‍यू के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा है. घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए के लिए शतकीय पारियां खेलने के बाद बावजूद उन्‍हें मौका नहीं मिल पा रहा था. बहरहाल, शादी के बाद किस्‍मत उन पर मुस्‍कुराई और ‘लेडी लक’ व कड़ी मेहनत के कारण राजकोट में उनका इंतजार खत्‍म हुआ.

दूसरी ओर, 30 साल के रजत टेस्‍ट में अब तक बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं. ‘विजाग’ के अपने डेब्‍यू टेस्‍ट में उन्‍होंने पहली पारी में 32 और 9 रन बनाए थे जबकि राजकोट टेस्‍ट की पहली पारी में उनके बल्‍ले से महज 5 रन निकले. 21 दिसंबर 2023 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे खेलकर इंटरनेशनल डेब्‍यू करने वाले रजत जुलाई 2022 में विवाह बंधन में बंधे हैं. डेब्‍यू वनडे में रजत 22 रन बना पाए थे. उम्‍मीद है कि भविष्‍य में ‘लेडी लक’ उन पर भी मेहरबान होगा और उनके बल्‍ले से बड़ा स्‍कोर निकलेगा.

पहली नजर में प्‍यार….रोचक है ‘विदेशी दामाद’और ‘भारत की बेटी’ की लवस्‍टोरी

कजिन ने रोमाना की कराई थी सरफराज से मुलाकात

Sarfaraz Khan, Rajat Patidar, Dhruv Jurel, Team India, India Vs England, Test Debut, सरफराज खान, रजत पाटीदार,ध्रुव जुरेल, टीम इंडिया, भारत Vs इंग्‍लैंड, टेस्‍ट डेब्‍यू

26 वर्षीय सरफराज की बीवी रोमाना जहूर, कश्‍मीर के शोपियां जिले की रहने वाली हैं. दिल्‍ली से बीएससी करने वाली रोमाना और सरफराज की कजिन क्‍लासमेट थे. इस कजिन के साथ रोमाना दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में सरफराज का मैच देखने पहुंची थीं जहां इन दोनों की पहली बार मुलाकात हुई. जल्‍द ही दोनों एक- दूसरे को पसंद करने लगे. सरफराज ने अपनी कजिन से बातचीत में रोमाना से शादी की इच्‍छा जताई. बाद में दोनों के परिवारों की सहमति से 6 अगस्‍त 2023 को कश्‍मीर में दोनों की शादी हुई. तकदीर में यकीन रखने वाले सरफराज ने अपने निकाह के दौरान कहा था, ‘मेरी तकदीर में कश्‍मीर में शादी करना लिखा था. अगर अल्‍लाह की मर्जी हुई तो एक दिन भारत के लिए जरूर खेलूंगा.’  निकाह के छह माह बाद ही इस क्रिकेटर का यह सपना हकीकत में बदल गया और उन्‍होंने बेहतरीन बैटिंग से इसे यादगार बनाया.

क्रिकेटर जो 30 की उम्र के बाद टेस्‍ट डेब्‍यू कर चमके, एक रहा भारत का कप्‍तान

टेस्‍ट कैप मिली तो पिता नौशाद और रोमाना थे मौजूद

Sarfaraz Khan, Rajat Patidar, Dhruv Jurel, Team India, India Vs England, Test Debut, सरफराज खान, रजत पाटीदार,ध्रुव जुरेल, टीम इंडिया, भारत Vs इंग्‍लैंड, टेस्‍ट डेब्‍यू

राजकोट में जब अनिल कुंबले ने सरफराज को टेस्‍ट कैप दिया तो इस युवा क्रिकेटर के पिता नौशाद और बीवी रोमाना भी वहां मौजूद थे . सरफराज के छोटे भाई मुशीर हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में हुए अंडर 19 वर्ल्‍डकप में भारतीय टीम के सदस्‍य और बॉलिंग-बैटिंग में स्‍टार परफॉर्मर थे. पिता नौशाद ही दोनों भाइयों के कोच हैं. अपने समय के बेहतरीन खिलाड़ी रहे नौशाद को सरफराज को टेस्‍ट कैप मिलने के दौरान आंसू पोंछते हुए देखा गया, रोमाना भी भावुक नजर आई थीं. सरफराज के घरेलू क्रिकेट के आंकड़े जबर्दस्‍त हैं. 45 फर्स्‍ट क्‍लास मैचों में उन्‍होंने 69.85 के औसत से 3912 रन बनाए हैं जिसमें नाबाद 301 रन टॉप स्‍कोर है. 14 शतक फर्स्‍ट क्‍लास मैचों में वे बना चुके हैं. 37 लिस्‍ट ए मैचों में 39.94 के औसत से 629 रन (दो शतक) सरफराज ने बनाए हैं.

विकेटकीपर जिसने टेस्‍ट में की भारत की बैटिंग और बॉलिंग की शुरुआत

IPL की खातिर रजत ने टाल दी थी शादी

Sarfaraz Khan, Rajat Patidar, Dhruv Jurel, Team India, India Vs England, Test Debut, सरफराज खान, रजत पाटीदार,ध्रुव जुरेल, टीम इंडिया, भारत Vs इंग्‍लैंड, टेस्‍ट डेब्‍यू

सीरीज के एक अन्‍य डेब्‍यूटेंट रजत पाटीदार की बात करें तो घरेलू क्रिकेट में मध्‍य प्रदेश और सेंट्रल जोन की ओर से वे रनों का अंबार लगा चुके हैं. पिछले माह इंडिया ए की ओर से इंग्‍लैंड ए के खिलाफ खेलते हुए भी रजत ने दो शतक जड़े थे. रजत ने IPL 2022 में आरसीबी की ओर से लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 54 गेंदों पर 12 चौकों और सात छक्‍कों की मदद से 112 रन की पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी थीं. इस पारी में उन्‍होंने महज 49 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया था और विराट कोहली ने भी रजत की जमकर प्रशंसा की थी. मजे की बात यह है कि उस आईपीएल सीजन के ऑक्‍शन में रजत बिक नहीं सके थे और लवनिथ सिसोदिया के चोटिल होने के बाद 20 लाख रुपये में उन्‍हें आरसीबी का हिस्‍सा बनाया गया था. अनसोल्ड रहने के बाद रजत ने मई में शादी प्‍लान कर ली थी. 9 मई 2022 को उनकी शादी होने थी और होटल भी बुक कर लिया गया था. बहरहाल, आरसीबी का कॉल आने के बाद रजत ने क्रिकेट को तरजीह दी और शादी टाल दी थी.

4 भाई देश के लिए खेले, एक ने टीम की कप्तानी की, अब है BCCI का आलोचक

रजत ने गुंजन से रचाया है विवाह

IPL से फुर्सत पाने के बाद उन्‍होंने जुलाई 2022 में गुंजन से विवाह रचाया था. दिसंबर 2023 में इंटरनेशनल डेब्‍यू करने से पहले भी रजत भारतीय टीम का हिस्‍सा थे लेकिन खेलने का मौका नहीं मिल पाया था. मई 2023 में उनकी एड़ी की सर्जरी हुई और इसके बाद उन्‍होंने टीम में स्‍थान बनाया था. रजत ने पिछले साल मीडिया से बातचीत में कहा था, ‘अब थोड़ा बहुत डेस्टिनी (तकदीर) पर भरोसा करता हूं. कोशिश करता हूं कि भविष्‍य के बारे में ज्‍यादा नहीं सोचूं और वर्तमान पर ही ध्‍यान दूं.’ वनडे और टेस्‍ट में अब तक रजत कुछ खास नहीं कर पाए हैं. उम्‍मीद की जानी चाहिए कि सरफराज की तरह ‘लेडी लक’ आने वाले मैचों में उनके लिए भी कामयाबी लेकर आएगा. इंग्‍लैंड सीरीज में डेब्‍यू करने वाले तीसरे प्‍लेयर ध्रुव जुरेल बैचलर हैं. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में वे विकेटकीपर बैटर के तौर पर रनों का अंबार लगा चुके हैं.

Tags: India Vs England, Off The Field, Sarfaraz Khan, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here