Home Sports 10 खिलाड़ियों से खेलने उतरे रोहित शर्मा, क्यों नहीं लिया अश्विन का रिप्लेसमेंट

10 खिलाड़ियों से खेलने उतरे रोहित शर्मा, क्यों नहीं लिया अश्विन का रिप्लेसमेंट

0
10 खिलाड़ियों से खेलने उतरे रोहित शर्मा, क्यों नहीं लिया अश्विन का रिप्लेसमेंट

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर स्पिनर आर अश्विन को राजकोट टेस्ट मैच बीच में ही छोड़कर अपने घर चेन्नई लौटना पड़ा. इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के तीसरे मुकाबले के दूसरे दिन अचानक निजी कारण से उन्होंने मैच से हटने का फैसला लिया था. बीसीसीआई की तरफ से इस बात को साझा किया गया कि वह इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले से नाम वापस ले रहे हैं.

बीसीसीआई ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद आर अश्विन के मैच से नाम वापस लेने की जानकारी साझा की थी. इसमें बताया गया था कि वह फैमली इमरजेंसी की वजह से मैच को बीच में छोड़ रहे हैं. इसके बाद मीडिया की रिपोर्ट से यह बात सामने आई कि माता जी की तबीयत खराब होने की वजह से अश्विन के अचानक से चेन्नई जाना पड़ा है.

क्यों नहीं लिया गया अश्विन का रिप्लेसमेंट
भारतीय टीम राजकोट टेस्ट मैच के तीसरे दिन 10 खिलाड़ियों और एक सब्सीट्यूट के साथ खेलने उतरी. इंग्लैंड के खिलाफ भारत के कप्तान रोहित शर्मा और कोच के पास मैच से बाहर हुए स्पिनर आर अश्विन की जगह पर रिप्लेसमेंट में खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का विकल्प था. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और टीम मैनेजमेंट अगर इस पर राजी हो जाता तो भारत एक खिलाड़ी को अश्विन की जगह ला सकता था.

भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के पास इस फैसले को लेने के लिए पूरा एक दिन था. दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद इस बात पर इन दोनों ने चर्चा जरूर की होगी लेकिन फिर बात इस पर आई होगी कि अगर अश्विन वापसी करते हैं तो उनको खेलने नहीं मिल पाएगा. चेन्नई में माता जी का हाल लेकर सबकुछ ठीक रहने पर वह बाकी के बचे दो दिन के खेल में हिस्सा ले सकते हैं. मैच के चौथे दिन और पांचवें दिन भारत के लिए ज्यादा अहम होंगे इसी वजह से अश्विन की जगह किसी खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल ना करने का फैसला लिया गया.

Tags: India Vs England, R ashwin, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here