Home Breaking News Eknath Shinde: शिवसेना कार्यकर्ताओं से बोले शिंदे- पार्टी का नेटवर्क बढ़ाएं, आत्ममुग्धता से दूर रहने की अपील

Eknath Shinde: शिवसेना कार्यकर्ताओं से बोले शिंदे- पार्टी का नेटवर्क बढ़ाएं, आत्ममुग्धता से दूर रहने की अपील

0
Eknath Shinde: शिवसेना कार्यकर्ताओं से बोले शिंदे- पार्टी का नेटवर्क बढ़ाएं, आत्ममुग्धता से दूर रहने की अपील

[ad_1]

Strengthen party network, shun complacency: Shinde's poll mantra to Shiv Sena workers

एकनाथ शिंदे
– फोटो : Social Media

विस्तार


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं से लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी नेटवर्क का विस्तार करने और आत्ममुग्धता से दूर रहने को कहा। शिंदे ने कोल्हापुर में पार्टी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनका सामूहिक भविष्य पार्टी संगठन की मजबूती पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि शाखाओं के नेटवर्क का विस्तार हर गांव में किया जाना चाहिए और शिवसेना को हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 50 स्थानों पर अग्रणी स्थिति में होना चाहिए। 

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2024 की दूसरी छमाही में चुनाव होने हैं। उससे पहले लोकसभा का भी चुनाव होना है। उन्होंने कहा, ‘हमें संगठन को मजबूत करना चाहिए और हर गांव में शाखा रखनी चाहिए और हर गांव की सीमा के बाहर पार्टी का झंडा होना चाहिए। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे विधायक हर विधानसभा (निर्वाचन क्षेत्र) में 50 स्थानों पर अग्रणी स्थान पर हों।

शिंदे ने कहा, “यह आपका रिपोर्ट कार्ड है। आपका भविष्य, मेरा भविष्य इस (संगठनात्मक ताकत) पर निर्भर करता है।” शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ 2022 में पार्टी की बागडोर संभालने के बाद संभवत: इस तरह का पहला संदेश दिया है। शिवसेना संगठन को विभाजन के बाद एक झटका लगा और दोनों गुट पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को आकर्षित करने और बनाए रखने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। शिंदे ने शिवसेना कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बार-बार मुंबई आने के बजाय अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में अधिक समय बिताएं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here