[ad_1]

यशस्वी जायसवाल
– फोटो : BCCI
विस्तार
भारत के बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया। उन्होंने शनिवार (17 फरवरी) को मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों की धुनाई कर दी। यशस्वी ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लगातार दूसरे मुकाबले में शतक लगाया। उन्होंने 104 रन बनाए। यशस्वी ने 133 गेंद की पारी में नौ चौके और पांच चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 78.20 का रहा।
यशस्वी ने 12 जुलाई 2023 को टेस्ट में डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक वह 13 पारियों में बल्लेबाजी कर चुके हैं। यह उनके करियर का तीसरा शतक है। वह टेस्ट में सबसे तेजी से तीन शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं। इस मामले में उन्होंने भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग और संजय मांजरेकर की बराबरी कर ली।
[ad_2]
Source link