Home Breaking News Sandeshkhali Incident: संदेशखाली मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता किया गया गिरफ्तार, डीजीपी ने दी यह जानकारी

Sandeshkhali Incident: संदेशखाली मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता किया गया गिरफ्तार, डीजीपी ने दी यह जानकारी

0
Sandeshkhali Incident: संदेशखाली मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता किया गया गिरफ्तार, डीजीपी ने दी यह जानकारी

[ad_1]

Trinamool Leader Arrested After Rape Allegations By Women In Sandeshkhali

पश्चिम बंगाल के डीजीपी।
– फोटो : Social Media

विस्तार


पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं की ओर से यौन उत्पीड़न और बलात्कार के आरोप लगाए जाने के बाद से लापता तृणमूल कांग्रेस के एक ब्लॉक अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। राज्य के पुलिस प्रमुख राजीव कुमार ने शनिवार को बताया कि शिबू प्रसाद हाजरा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और प्राथमिकी में बलात्कार की धाराएं जोड़ी गई हैं।

संदेशखाली प्रकरण सामने आने के बाद राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक तूफान जारी है। विपक्ष और सत्तारूढ़ पार्टी आरोप-प्रत्यारोप में लगे हैं। इस बीच भाजपा और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडलों को शुक्रवार को गांव का दौरा करने से रोक दिया गया था।

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की घटना पर राज्य के डीजीपी राजीव कुमार ने कहा है कि एक महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया है। हमने इसे मामले के साथ जोड़ा है। सभी अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाएंगे, चाहे वह कोई भी हो। हम क्षेत्रवार स्थिति की समीक्षा करेंगे और एक-दो दिन में हम धारा 144 हटा देंगे। 

उधर संदेशखली प्रकरण पर बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा, ‘हम बहुत अब भी बहुत आशवस्त नहीं हैं, लेकिन चलिए कम से कम बंगाल की पुलिस ने अब इस प्रकरण को स्वीकार किया है। समस्या सिर्फ संदेशखाली में नहीं है, यह पूरे बंगाल में है। यह सब ममता बनर्जी की देखरेख और मार्गदर्शन में चल रहा है। वह इन अपराधियों को समर्थन और प्रेरणा दे रही हैं क्योंकि यह सब गिव एंड टेक पॉलिसी है।

पुलिस ने बताया कि हाजरा को शनिवार को नजत थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वह शेख शाहजहां का करीबी है। दरअसल, पुलिस ने हाल ही में संदेशखली मामले में गैंगरेप और हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ी हैं। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित नेता उत्तम सरदार और तृणमूल कांग्रेस के नेता शिव प्रसाद को आरोपी बनाया गया है। हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया गया है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here