[ad_1]
India vs England 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में जारी तीसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अहम समय पर जो रूट का विकेट चटकाकर टीम इंडिया को बड़ी राहत दी है. रिवर्स स्कूप मारने के चक्कर में जो रूट अपना ही नुकसान कर बैठे और टीम इंडिया को इसका फायदा मिल गया. जो रूट ने भारतीय टीम के खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर रिवर्स स्कूप मारने की कोशिश की, लेकिन स्लिप में खड़े यशस्वी जायसवाल ने हैरतअंगेज कैच लपकते हुए उनकी पारी का अंत कर दिया.
(@JioCinema) February 17, 2024
अपना ही नुकसान कर बैठे जो रूट
ये घटना इंग्लैंड की पारी के 40वें ओवर की है. मेहमान टीम की पारी के 40वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए. क्रीज पर उस दौरान बेन डकेट और जो रूट मौजूद थे. जसप्रीत बुमराह के इस ओवर की पांचवीं गेंद पर जो रूट ने रिवर्स स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन उनका ये दांव उल्टा पड़ा गया. भारतीय टीम के लिए स्लिप में फील्डिंग कर रहे यशस्वी जायसवाल ने कमाल का कैच लपकते हुए जो रूट को पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया. जो रूट 31 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए. जो रूट की पारी में 2 चौके शामिल रहे. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
खबर में अपडेट जारी है …
[ad_2]
Source link