Home Sports Video: विस्फोटक बैटिंग से भारत के लिए मुसीबत बने हुए थे बेन डकेट, कुलदीप यादव ने अपने जाल में फंसाया

Video: विस्फोटक बैटिंग से भारत के लिए मुसीबत बने हुए थे बेन डकेट, कुलदीप यादव ने अपने जाल में फंसाया

0
Video: विस्फोटक बैटिंग से भारत के लिए मुसीबत बने हुए थे बेन डकेट, कुलदीप यादव ने अपने जाल में फंसाया

[ad_1]

Ben Duckett Video: कुलदीप यादव ने राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया की वापसी करा दी. इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट क्रीज पर टिक कर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से भारतीय टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे थे. बेन डकेट इससे पहले कि मैच को भारत से बिल्कुल ही दूर ले जाते उससे पहले ही कुलदीप यादव ने उनका शिकार कर दिया. बेन डकेट राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन अपने कल के स्कोर में सिर्फ 20 रन जोड़कर आउट हो गए. बेन डकेट 151 गेंदों में 153 रन बनाकर आउट हुए. डकेट की पारी में 23 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. 

कुलदीप ने डकेट को अपने जाल में फंसाया

दरअसल, इंग्लैंड की पारी के 51वें ओवर में कुलदीप यादव को कप्तान रोहित शर्मा ने बॉलिंग अटैक पर लगाया. इंग्लैंड के लिए उस समय खतरनाक ओपनर बेन डकेट स्ट्राइक पर मौजूद थे और 150 गेंदों में 153 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. कुलदीप यादव ने 51वें ओवर की पहली ही गेंद पर बेन डकेट को कवर्स पर फील्डिंग कर रहे शुभमन गिल के हाथों कैच आउट करा दिया. कुलदीप यादव की ये गेंद बहुत खराब थी, लेकिन उस पर बेन डकेट ने शॉट सीधे शुभमन गिल के हाथों में खेल दिया. कुलदीप यादव ने अपनी खराब गेंद से बेन डकेट को ललचाया और उन्हें हवा में शॉट खेलने के लिए मजबूर कर दिया. शुभमन गिल ने इसके बाद कोई गलती नहीं करते हुए शानदार कैच लपक लिया. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here