[ad_1]
नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला रोमांचक हो चला है. हैदराबाद टेस्ट हारने के बाद भारत ने विशाखापत्तनम में जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल की थी. तीसरे मैच में जीत दर्ज कर टीम इंडिया बढ़त बनाने का इरादा लेकर उतरी है. इस मुकाबले में दूसरे दिन भारत को दिग्गज स्पिनर आर अश्विन के बीच में मैच छोड़कर घर लौटने से बड़ा झटका लगा. निजी कारणों की वजह से उन्होंने मैच से नाम वापस लिया.
भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पहली पारी में भारत ने कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के शतक की बदौलत 445 रन बनाकर ऑलआउट हुआ. इंग्लैंड की टीम ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन मैच के तीसरे दिन मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 319 रन ही ढेर हो गई. 126 रन की अहम बढ़त टीम इंडिया को मिली. दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने शतक ठोकर भारत की इस बढ़त को 322 रन तक पहुंचा दिया.
अश्विन की जगह कौन ?
इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट मैच के दूसरे दिन दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का 500वां विकेट हासिल किया. वह भारत की तरफ से सबसे तेज ऐसा करने वाले गेंदबाज बने जबकि श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के बाद यह कमाल करने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. यह कीर्तिमान बनाने के बाद ही अश्विन निजी कारणों की वजह से मैच को बीच में छोड़कर ही अपने घर चेन्नई लौट गए.
R Ashwin withdraws from the 3rd India-England Test due to family emergency.
In these challenging times, the Board of Control for Cricket in India (BCCI) and the team fully supports Ashwin.https://t.co/U2E19OfkGR
— BCCI (@BCCI) February 16, 2024
उनकी जगह पर प्लेइंग इलेवन में रिप्लेसमेंट नहीं लिया गया लेकिन एक सब्सीट्यूट खिलाड़ी को जरूर उतारा गया. देवदत्त पडिक्कल को मैच के तीसरे दिन फिल्डिंग करने उतारा गया. हालांकि अश्विन की वापसी पर वह सीधा मैच खेलने उतर सकते हैं. प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने के लिए विरोधी कप्तान की सहमति लेनी होती है लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इसकी जरूरत नहीं समझी और किसी को अश्विन के रिप्लेसमेंट के तौर पर नहीं उतारा.
.
Tags: Devdutt Padikkal, India Vs England, R ashwin
FIRST PUBLISHED : February 18, 2024, 08:23 IST
[ad_2]
Source link