Home Sports यशस्वी ने दोहरा शतक जमाकर रचा इतिहास, सचिन और कोहली भी नहीं कर पाए ऐसा

यशस्वी ने दोहरा शतक जमाकर रचा इतिहास, सचिन और कोहली भी नहीं कर पाए ऐसा

0
यशस्वी ने दोहरा शतक जमाकर रचा इतिहास, सचिन और कोहली भी नहीं कर पाए ऐसा

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ धुंआधार प्रदर्शन किया है. 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीन मैचों में अब तक दो डबल सेंचुरी जमा चुके हैं. राजकोट टेस्ट की दूसरी परी में दोहरा शतक जमाने के साथ ही उन्होंने वो कर दिखाया जो अब तक सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली तक नहीं कर पाए. यशस्वी का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल ने गजब का प्रदर्शन किया है. हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में शतक बनाने से चूके इस बैटर ने विशाखापत्तनम में पहली पारी में डबल सेंचुरी ठोकी और फिर राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में भी दोहरा शतक जमाया. ऐसा करने के साथ ही उन्होंने वो कमाल कर दिखाया जो इससे पहले कोई भी भारतीय नहीं कर पाया था. यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैच में डबल सेंचुरी जमाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.

सचिन और विराट नहीं यशस्वी के नाम सफलता

भारत के लिए महज 7वां मैच खेल रहे यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में दूसरी पारी में दोहरा शतक बनाया. उन्होंने 236 गेंद का सामना करते हुए 14 चौके और 12 छक्के की मदद से 214 रन की नाबाद पारी खेल डाली. इससे पहले उन्होंने विशाखापत्तनम टेस्ट मैच की पहली पारी में 290 गेंद का सामना करते हुए 19 चौके और 7 छक्के की मदद से 209 रन बनाए थे.

भारत की तरफ से लगातार डबल सेंचुरी

भारत के लिए अब तक पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली ने टेस्ट क्रिकेट में दो लगातार मैच में डबल सेंचुरी मारी थी. इसके बाद विराट कोहली ने भी ऐसा ही कमाल कर दिखाया था. अब यशस्वी जायसवाल ने ऐसा ही कुछ करते हुए इन दो धुरंधरों के साथ अपना नाम लिस्ट में जोड़ लिया है.

Tags: India Vs England, Virat Kohli, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here