Home Sports हम इस लड़के को जानते हैं शुक्ला जी, बहुत तगड़ा मारता है… सूर्या ने इस क्रिकेटर के लिए कह दी बड़ी बात

हम इस लड़के को जानते हैं शुक्ला जी, बहुत तगड़ा मारता है… सूर्या ने इस क्रिकेटर के लिए कह दी बड़ी बात

0
हम इस लड़के को जानते हैं शुक्ला जी, बहुत तगड़ा मारता है… सूर्या ने इस क्रिकेटर के लिए कह दी बड़ी बात

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन ने भारतीय क्रिकेट फैंस का सीना चौड़ा कर रखा है. और क्रिकेट फैंस ही क्यों, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से लेकर सूर्यकुमार यादव जैसे वे खिलाड़ी तक, जो टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं, जीत से फूले नहीं समा रहे हैं. भारत ने इंग्लैंड (India vs England) पर तीसरे टेस्ट में जब ऐतिहासिक जीत दर्ज की तो सचिन तेंदुलकर कुछ कारणों से मैच नहीं देख पाए. उन्होंने इस बात का अफसोस सोशल मीडिया पर खुलकर जताया. सूर्यकुमार यादव ने भी कुछ ऐसा कहा, जिसे हजारों फैंस ने रीट्वीट किया या जवाब दिया.

भारत ने राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 434 रन से हराया. यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इस मैच की दूसरी पारी में 214 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने इस दौरान 12 छक्के लगाए, जो किसी टेस्ट पारी में सबसे अधिक छक्के का रिकॉर्ड है. यशस्वी से पहले सिर्फ वसीम अकरम ही एक पारी में 12 छक्के लगा सके हैं.

सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) ने यशस्वी जायसवाल की जमकर तारीफ की. उन्होंने मुंबई के इस साथी के लिए लिखा, ‘हम इस लड़के को जानते हैं शुक्ला जी, बहुत तगड़ा मारता है. #यशस्वी जायसवाल.’ सूर्यकुमार और यशस्वी जायसवाल घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं.

घरेलू क्रिकेट में यशस्वी को नजदीक से देखने वाले सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर अपना यह कॉमेंट पोस्ट किया, जिसे शाम 7.30 तक 4 हजार से अधिक बार रीट्वीट किया जा चुका था. एक यूजर ने सूर्या के लिए लिखा, ‘ आप साथी खिलाड़ियों की दिल खोलकर तारीफ करते हैं. खिलाड़ी तो आप अच्छे हैं ही, व्यक्ति भी अच्छे हैं.

Tags: India Vs England, Suryakumar Yadav, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here