[ad_1]
Yashasvi Jaiswal Double Hundred: भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में राजकोट के मैदान पर अंग्रेज गेंदबाजों के धागे खोलकर रख दिए. जेम्स एंडरसन, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जो रूट और रेहान अहमद जैसे गेंदबाज यशस्वी जायसवाल के सामने बेबस नजर आए. यशस्वी जायसवाल ने अपने बल्ले से धमाका करते हुए टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक ठोक दिया. यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए लगातार दूसरे मैच में दोहरा शतक ठोक दिया.
जायसवाल ने लगातार दूसरे टेस्ट में ठोका दोहरा शतक
राजकोट के मैदान पर दोहरा शतक ठोकने वाले यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए पिछले टेस्ट मैच में भी डबल सेंचुरी लगाई थी. विशाखापत्तनम में यशस्वी जायसवाल ने 290 गेंदों पर 209 रनों की पारी खेली थी. यशस्वी जायसवाल ने तीसरे टेस्ट मैच में भी अपनी उसी फॉर्म को बरकरार रखा और दूसरी पारी में टीम इंडिया के लिए 236 गेंदों पर नाबाद 214 रन ठोक दिए. यशस्वी जायसवाल ने 231 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया. भारत की दूसरी पारी के 97वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर जो रूट की पहली गेंद पर 1 रन लेकर अपना टेस्ट क्रिकेट में दूसरा दोहरा शतक ठोक दिया.
(@ICC) February 18, 2024
(@mufaddal_vohra) February 18, 2024
(@mufaddal_vohra) February 18, 2024
(@CricCrazyJohns) February 18, 2024
(@kaustats) February 18, 2024
(@BCCI) February 18, 2024
जायसवाल ने उड़ाई इंग्लैंड की धज्जियां
यशस्वी जायसवाल को सोशल मीडिया पर ‘JASBALL’ का नाम दिया गया है. राजकोट के मैदान पर JASBALL (यशस्वी जायसवाल) ने इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और जमकर रन लूटे. भारत ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी. भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 557 रनों का टारगेट रख दिया. सरफराज खान (68 रन) और यशस्वी जायसवाल (214 रन) नाबाद लौटे. यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए 7 टेस्ट मैचों की 13 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 71.75 की औसत से 861 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल के नाम 3 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज है. सिर्फ 22 साल की उम्र में ही यशस्वी जायसवाल भारतीय टेस्ट और टी20 टीम का अहम हिस्सा बन गए हैं. तेजी से रन बटोरने की अपनी काबिलियत की वजह से यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में शानदार दोहरा शतक ठोका है.
[ad_2]
Source link