Home Breaking News IND vs ENG Live Score: चौथे दिन का खेल शुरू, शुभमन और कुलदीप क्रीज पर, भारत का स्कोर 200 रन के करीब

IND vs ENG Live Score: चौथे दिन का खेल शुरू, शुभमन और कुलदीप क्रीज पर, भारत का स्कोर 200 रन के करीब

0
IND vs ENG Live Score: चौथे दिन का खेल शुरू, शुभमन और कुलदीप क्रीज पर, भारत का स्कोर 200 रन के करीब

[ad_1]

09:32 AM, 18-Feb-2024

IND vs ENG Live: चौथे दिन का खेल शुरू

चौथे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारत दो विकेट पर 196 रन से आगे खेल रहा है। नाइट वाचमैन कुलदीप यादव चार रन और शुभमन गिल 67 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने 320 से ज्यादा रन की लीड ले ली है। टीम इंडिया की नजर 450 तक की लीड लेना चाहेगी।

08:51 AM, 18-Feb-2024

IND vs ENG Live: भारत की बढ़त 322 रन की

इंग्लैंड की ओर से जो रूट और टॉम हार्टले को एक-एक विकेट मिला है। दूसरी पारी में भारत की कुल बढ़त अब तक 322 रन की हो चुकी है। पहली पारी में टीम इंडिया ने 445 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हुई। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को दूसरी पारी में 126 रन की लीड मिली थी।

08:50 AM, 18-Feb-2024

IND vs ENG Live: यशस्वी की कमर में दर्द

यशस्वी जायसवाल कमर में दर्द की वजह से 133 गेंद में 104 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। वह अब तक अपनी पारी में नौ चौके और पांच छक्के लगा चुके हैं। वह आगे बल्लेबाजी के लिए आएंगे या नहीं इस पर बीसीसीआई ने अभी कोई पुष्टि नहीं की है।

08:49 AM, 18-Feb-2024

IND vs ENG Live: शुभमन-कुलदीप क्रीज पर

भारत ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट गंवकर 196 रन बना लिए हैं। फिलहाल कुलदीप यादव तीन रन और शुभमन गिल 65 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को दो झटके रोहित (19) और रजत पाटीदार (0) के रूप में लगे।

08:35 AM, 18-Feb-2024

IND vs ENG Live Score: चौथे दिन का खेल शुरू, शुभमन और कुलदीप क्रीज पर, भारत का स्कोर 200 रन के करीब

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में जारी तीसरे टेस्ट मैच का चौथा दिन है। मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमटी। फिलहाल भारत की दूसरी पारी जारी है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here