Home Breaking News Kamalnath Politics Live: करीबी नेताओं की बैठक खत्म, कांग्रेस छोड़ने को लेकर साफ किया रुख, करेंगे प्रेसवार्ता

Kamalnath Politics Live: करीबी नेताओं की बैठक खत्म, कांग्रेस छोड़ने को लेकर साफ किया रुख, करेंगे प्रेसवार्ता

0
Kamalnath Politics Live: करीबी नेताओं की बैठक खत्म, कांग्रेस छोड़ने को लेकर साफ किया रुख, करेंगे प्रेसवार्ता

[ad_1]

04:50 PM, 19-Feb-2024


जीतू पटवारी
– फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया में आ रही बातें भ्रम हैं : जीतू पटवारी

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, मेरी कमलनाथ जी से बात हुई है। उन्होंने कहा कि मीडिया में जो बातें आ रही हैं, वे भ्रम हैं। मैं कांग्रेसी था, हूं और रहूंगा। हालांकि देर रात तक कमलनाथ की तरफ से कोई बयान नहीं आया कि वे कांग्रेस में रहेंगे या भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने सुबह दिल्ली में अपने आवास से निकलते वक्त मीडिया से सिर्फ इतना ही कहा था, ‘अभी तो मेरी कहीं बात नहीं हुई है। मैं तेरहवीं में जा रहा हूं।

कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच कमलनाथ ने करीबी नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद मनोज मालवे ने कहा कि कमलनाथ ने पूरा जीवन कांग्रेस को दिया है, पूरा जीवन बीजेपी के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ी है तो वो कांग्रेस कैसे त्याग सकते हैं। जब कमलनाथ नहीं जाएंगे तो नकुलनाथ कैसे जा सकते हैं?

ताउम्र कांग्रेस में रहेंगे कमलनाथ, समर्थकों का दावा

ताजा जानकारी के मुताबिक, कमलनाथ के आवास पर ही दो घंटे की बैठक हुई। कई लोग इस बैठक में शामिल होने और उनसे मिलने आए थे। बैठक के बाद तिरुपति कनकिया ने कहा कि कमलनाथ ने मीटिंग में साफ तौर पर कहा है कि वह कल भी कांग्रेसी थे, आज भी कांग्रेसी हैं और ताउम्र कांग्रेस में रहेंगे।

04:49 PM, 19-Feb-2024

प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह को जिम्मेदारी

एमपी कांग्रेस में टूट की खबरों को लेकर एकजुटता की जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह को दी गई है। जितेंद्र सिंह मंगलवार को भोपाल आएंगे। वे विधायकों से वन टु वन चर्चा करेंगे। बैठक सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। बताया जा रहा है कि विधायकों को लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर चर्चा के लिए बुलाया गया है।

कमलनाथ पार्टी की संपत्ति : उमंग सिंघार

कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों के बारे में पूछने पर कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने कहा, यह सब अफवाहें हैं। कमलनाथ ने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा है, वह पार्टी की संपत्ति हैं।

कमलनाथ के BJP में जाने की बात मीडिया की उपज : सज्जन

कमलनाथ के करीबी और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने रविवार को मीडिया से कहा, कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने (पार्टी छोड़ने के बारे में) ऐसा कुछ भी नहीं सोचा है। अभी उनका फोकस इस बात पर है कि मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर जातीय समीकरण कैसे होंगे। कमलनाथ के BJP में जाने की बात मीडिया की उपज है। वे कहीं नहीं जा रहे हैं।

04:42 PM, 19-Feb-2024

Kamalnath Politics Live: करीबी नेताओं की बैठक खत्म, कांग्रेस छोड़ने को लेकर साफ किया रुख, करेंगे प्रेसवार्ता

कमलनाथ के करीबियों ने बताया कि उन्होंने मीडिया से बात करने के लिए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को अधिकृत किया है। सज्जन वर्मा ने कहा कि कमलनाथ की राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात हुई है। छिंदवाड़ा से कांग्रेस के टिकट पर नकुलनाथ चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले उन्होंने अपने बंगले पर बैठक की, जिसमें मध्यप्रदेश के विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। दिल्ली में कमलनाथ के बंगले पर कल से लगा हुआ जय श्री राम का झंडा आज सुबह हटा दिया गया था, लेकिन दोपहर में फिर लगा दिया गया। कांग्रेस सांसद राजमणि पटेल ने कहा, कमलनाथ लंबे समय से देश में नफरत फैलाने वाली सोच के खिलाफ लड़ रहे हैं। यह उम्मीद करना कठिन है कि वह भाजपा में शामिल होंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here