Home Breaking News Poonam Pandey: मौत की झूठी खबर वाली पोस्ट हटा पूनम ने दिया नया अपडेट, सोशल मीडिया पर फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

Poonam Pandey: मौत की झूठी खबर वाली पोस्ट हटा पूनम ने दिया नया अपडेट, सोशल मीडिया पर फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

0
Poonam Pandey: मौत की झूठी खबर वाली पोस्ट हटा पूनम ने दिया नया अपडेट, सोशल मीडिया पर फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

[ad_1]

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे हाल ही में काफी ज्यादा सुर्खियों में थीं। दरअसल, अभिनेत्री ने सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए अपनी मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया पर फैला दी थी। अभिनेत्री के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस भी हैरान रह गए थे, लेकिन इसके एक दिन बाद  अभिनेत्री ने लोगों के सामने आकर बताया कि इस गंभीर बीमारी के बारे में लोगों को बताने के लिए उन्होंने ऐसा किया था। इसके बाद से ही लोगों का गुस्सा उन पर फूट पड़ा और लोगों ने उनकी जमकर आलोचना शुरू कर दी। 

Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी 3’ का टाइटल बदला! जानें अब क्या है नाम?




अब पूनम पांडे एक बार फिर से चर्चा मेंं आ गई हैं। अभिनेत्री ने अपनी मौत से जुड़ी झूठी पोस्ट सोशल मीडिया से हटा दी है। साथ ही,  उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नया अपडेट डाला है। पूनम ने अपनी पिछली पोस्ट को हटाकर एक नए अपडेट में कहा है कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।  


इस पोस्ट पर लोग अभिनेत्री को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, ”अब बोलेंगी कि मैं सच में मर चुकी हूं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “हम अब और कोई झूठ नहीं सुनना चाहते हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “और भी कुछ बचा है अभी?” इसके अलावा और भी  बहुत से लोग उन्हें कमेंट में खूब फटकार लगा रहे हैं।


पूनम पांडे के इंस्टाग्राम हैंडल से दो फरवरी को जारी किए गए एक बयान ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस नोट में पूनम की टीम की ओर से लिखा गया था कि वह सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं, जबकि कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे पार्टी करती दिखी थीं।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here