Home Breaking News Sambhal : कल्कि धाम से हिंदुत्व के एजेंडे को धार देगी भाजपा, पश्चिमी यूपी के कई जिलों पर असर डालेगा PM का दौरा

Sambhal : कल्कि धाम से हिंदुत्व के एजेंडे को धार देगी भाजपा, पश्चिमी यूपी के कई जिलों पर असर डालेगा PM का दौरा

0
Sambhal : कल्कि धाम से हिंदुत्व के एजेंडे को धार देगी भाजपा, पश्चिमी यूपी के कई जिलों पर असर डालेगा PM का दौरा

[ad_1]

BJP will sharpen Hindutva agenda in Mandal through Kalki Dham

संभल में कल्कि धाम महोत्सव के लिए पंडाल तैयार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में 19 फरवरी को प्रधानमंत्री की मौजूदगी कल्कि धाम के काम को रफ्तार देने के साथ मंडल की सियासत में हिंदुत्व के एजेंडे को भी धार देगी। समारोह में मुरादाबाद मंडल के साथ-साथ बदायूं-बरेली तथा कुछ अन्य जिलों के भाजपाई भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री का संबोधन कार्यकर्ताओं में जोश भरेगा। साथ ही लोकसभा चुनाव तक के सफर का एजेंडा भी उन्हें मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में भाग लेने के लिए 19 फरवरी को संभल आएंगे। लोकसभा के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री का संभल दौरा मंडल की सियासत के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। प्रधानमंत्री यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का भाषण मुरादाबाद मंडल के भाजपाइयों में जोश भरने का काम कर सकता है। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में मंडल सभी छह सीटों (मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बिजनौर और नगीना) पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।

तीन सीट (रामपुर, मुरादाबाद और संभल) सपा के खाते में आई तो तीन (अमरोहा, बिजनौर और नगीना) बसपा के। हालांकि 2022 में रामपुर के सांसद आजम खां के इस्तीफे के बाद हुए उप चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली थी। भाजपा मुरादाबाद मंडल की लोकसभा सीटों को लेकर काफी गंभीर है। पार्टी का फोकस भी मंडल की छह सीटें हैं ताकि लोकसभा के चुनाव में सीटों की संख्या बढ़ाई जा सके। 

2014 के लोकसभा चुनाव में मंडल की सभी सीटों पर जीती थी भाजपा

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मुरादाबाद मंडल की सभी छह सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा 2024 में 2014 का इतिहास दोहराना चाहती है। चुनाव का एलान होने से कुछ दिन पहले पीएम का दौरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने का काम करेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here