Home Breaking News Car Tips: पुरानी हो चुकी कार को नहीं करता चलाने का मन, जानें किन तरीकों से कार को बनाएं नया

Car Tips: पुरानी हो चुकी कार को नहीं करता चलाने का मन, जानें किन तरीकों से कार को बनाएं नया

0
Car Tips: पुरानी हो चुकी कार को नहीं करता चलाने का मन, जानें किन तरीकों से कार को बनाएं नया

[ad_1]

Don't feel like driving an old car, know the ways in which you can make the car new

कार के सीट कवर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


कार खरीदने के कुछ समय बाद कई लोग उसे चलाने से परहेज करने लगते हैं। ज्यादातर लोग अपनी कार से बोर हो जाते हैं, इसलिए उनका कार चलाने का मन नहीं करता। लेकिन इस खबर में हम आपको कुछ बातें बता रहे हैं, जिनसे आप अपनी पुरानी कार को नया जैसा बना सकते हैं।

इंटीरियर में करें ये बदलाव

ज्यादातर कारों में कंपनियों की ओर से बेसिक इंटीरियर दिया जाता है। ऐसे में लगातार लंबे समय तक कार उपयोग करने से बोरियत होने लगती है। लेकिन अगर इंटीरियर में कुछ बदलाव करवाए जाएं तो कार चलाने में नया और बेहतर बदलाव मिलता है। इसके लिए कार के सीट कवर को बदला जा सकता है। साथ ही फ्लोर मैट को भी बदलकर अलग डिजाइन का उपयोग किया जा सकता है। एंबिएंट लाइट से भी कार के इंटीरियर को पूरी तरह से बदला जा सकता है।

यह भी पढ़ें – Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ

एक्सटीरियर में करें ये बदलाव

इंटीरियर के साथ ही कार के एक्सटीरियर में भी बदलाव करने से कार को नया लुक दिया जा सकता है। एक्सटीरियर में कार के पुराने स्टील रिम की जगह अलॉय व्हील्स लगवाए जा सकते हैं। इसके साथ ही कार में फॉग लाइट्स और शॉर्क फिन एंटीना जैसे बदलाव करवाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

न करें यह काम

कार के लुक में नयापन लाने के साथ ही कई लोग कार में और भी ज्यादा काम करवाते हैं। जिनमें कार रैप करवाना, स्पॉयलर लगवाना, लाइट्स बदलवाना, इंजन में बदलाव करवाना आदि शामिल हैं। ऐसे कई काम करने के कारण कार में बदलाव तो होता है। लेकिन नियमों के मुताबिक कई बदलावों से उल्लघंन भी होता है। जिससे पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की जा सकती है। इसलिए ऐसे किसी भी काम को अपनी कार में न करवाएं, जिससे आपको भविष्य में परेशानी हो जाए।

यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here