Home Sports Ranji Trophy: बिहार-यूपी, दिल्ली-राजस्थान हुए फुस्स, अब करना होगा लंबा इंतजार, इन टीमों का दबदबा

Ranji Trophy: बिहार-यूपी, दिल्ली-राजस्थान हुए फुस्स, अब करना होगा लंबा इंतजार, इन टीमों का दबदबा

0
Ranji Trophy: बिहार-यूपी, दिल्ली-राजस्थान हुए फुस्स, अब करना होगा लंबा इंतजार, इन टीमों का दबदबा

[ad_1]

नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं. कई टीमें अपने ग्रुप में टॉप पर हैं तो कई टीमों को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. बाहर होने वाली टीमों की लिस्ट में बिहार, यूपी, दिल्ली, राजस्थान शामिल हैं. जी हां, इन राज्य की टीम रणजी में धाक नहीं जमा सकी और क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले ही बाहर हो गई. इनमें से किसी टीम ने एक भी मुकाबला नहीं जीता तो किसी ने एक तो कोई टीम 2 मैच ही जीत सकी.

23 सालों बाद बिहार को एलीट ग्रुप में खेलने का मौका मिला. लेकिन उनकी टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई. बिहार की टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी. बिहार ने कुल 7 मैचों में हिस्सा लिया. बिहार क्रिकेट बोर्ड (बीसीए) के जीएम ऑपरेशनल ने इसपर कहा कि बिहार के लिए यह बड़ी बात है कि खुद को एलीट ग्रुप में रिटेन करने के सफल रही. अब बिहार को अगले साल का इंतजार करना पड़ेगा.

‘मैंने अपने करियर में इतने छक्के नहीं लगाए, जितने यशस्वी ने…’ 12000 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का बयान

यूपी, दिल्ली और राजस्थान भी हुए बाहर
बिहार के साथ यूपी, दिल्ली, राजस्थान को भी टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. यूपी बी ग्रुप में थी. जहां उनका सफर चौथे नंबर पर रहकर खत्म हुआ. टीम ने 7 में से सिर्फ 1 मुकाबला जीता. राजस्थान के लिए भी ये साल निराशाजनक रहा टीम ने 6 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीते. भले उनका एक मुकाबला और बचा है लेकिन उनका सफर अब टूर्नामेंट में खत्म हो चुका है. दिल्ली की टीम डी ग्रुप में थी. उनका सफर चौथे नंबर पर रहकर खत्म हुआ. अभी उन्हें 1 मैच और खेलना है.

सौराष्ट्र, मुंबई, विदर्भ, हैदराबाद, मध्यप्रदेश जैसी टीमों ने जमाई धाक

सौराष्ट्र, मुंबई, विदर्भ, हैदराबाद, मध्यप्रदेश जैसी टीमों ने टूर्नामेंट में कमाल का परफॉर्म किया है. इन टीमों के क्वार्टरफाइनल खेलने की संभावना काफी ज्यादा है. ये टीमें अपने ग्रुप में पहले और दूसरे स्थान पर है. सौराष्ट्र और विदर्भ ग्रुप ए में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर है. ग्रुप बी में मुंबई पहले नंबर है. सी में तमिलनाडु, डी में मध्यप्रदेश और ई ग्रुप में पहले स्थान पर हैदराबाद की टीम है. देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम फाइनल में जगह बनाती है.

Tags: Ranji Trophy

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here