[ad_1]

विक्रांत मैसी
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता विक्रांत मैसी इन दिनों सुर्खियों में बनें हुए हैं। उनकी फिल्म ’12वीं फेल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही है। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विक्रांत के अभिनय की खूब तारीफ हुई है। पिछले दिनों अभिनेता ने एक साक्षात्कार के दौरान अपनी फिल्म के अलावा बॉलीवुड के उन अभिनेताओं के बारे में भी खुलकर बातें की जो शूटिंग के दौरान रील बनाते हैं। आइए जानते हैं क्या कहा विक्रांत ने –
फिल्म सेट पर रील बनाना है गैर-पेशेवर
विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी फिल्म ’12वीं फेल’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता ने मीडिया से बातें करते हुए कहा, ‘मुझे वे लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं जो सेट पर आते ही सबसे पहले रील बनाते हैं। मुझे उनका यह तरीका गैर-जिम्मेदारीपूर्ण काम लगता है। आप सेट पर अभिनय करने आते हैं, रील बनाने नहीं। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता हूं, लेकिन मैं जिनके बारे में बात कर रहा हूं वे समझ जाएंगे।’
अभिनय मेरे लिए सब कुछ है
विक्रांत मैसी अपनी बात को जारी रखते हुए कहते हैं, ‘मैं सेट पर जाता हूं तो मेरा सारा ध्यान अपने स्क्रिप्ट और एक्टिंग पर रहता है। मेरे लिए अभिनय से बढ़कर कुछ भी नहीं है। मैं अपने काम से प्यार करता हूं। मुझे अगर किसी से शिकायत है तो मैं सामने से बोल देता हूं।’
तलाक के बाद, पहली बार एयरपोर्ट पर दिखीं ईशा देओल
फरहान अख्तर से हैं प्रेरित
’12वीं फेल’ स्टार अभिनेता फरहान अख्तर से काफी प्रेरित हैं। उन्होंने फरहान की तारीफ करते हुए कहा, ‘फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में मैंने फरहान के साथ काम किया था। मुझे उस फिल्म के दौरान फरहान से काफी कुछ सीखने को मिला। वे जावेद अख्तर के बेटे हैं, उनकी जिंदगी में क्या कमी है। जोया अख्तर उनकी बहन है फिर भी वे फिल्म की सेट पर रिहर्सल के लिए आते थे। वे स्क्रिप्ट याद करने की कोशिश करते थे। फरहान मुझे प्रेरित करते हैं बेहतर काम करने के लिए।
[ad_2]
Source link