Home Sports इंग्लैंड के कोच ने दिखाई अकड़, टीम इंडिया को दे डाली धमकी, हम पासा पलटेंगे

इंग्लैंड के कोच ने दिखाई अकड़, टीम इंडिया को दे डाली धमकी, हम पासा पलटेंगे

0
इंग्लैंड के कोच ने दिखाई अकड़, टीम इंडिया को दे डाली धमकी, हम पासा पलटेंगे

[ad_1]

राजकोट. भारत के खिलाफ इंग्लैंड क्रिकेट टीम सीरीज में लगातार दो मैच हारने के बाद भी बाजबॉल को सही ठहरा रहा है. इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मिली करारी हार निश्चित रूप से आहत करने वाली है. वह पांच मैचों की सीरीज के बाकी बचे मैचों में आक्रामक शैली में बल्लेबाजी करने के अपने ‘बैजबॉल’ रवैए पर कायम रहेंगे.

हैदराबाद टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद लगातार दो मैच हार चुकी इंग्लिश टीम अपना रवैया नहीं बदलेगा. इंग्लैंड की बैजबॉल रवैया उस पर तब भारी पड़ा जब भारत ने तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में उसे 434 रन से करारी शिकस्त दी. यह 1934 के बाद रनों के लिहाज से इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार है. मैकुलम ने कहा कि आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने की रणनीति पर कायम रहने पर उन्हें किसी तरह का खेद नहीं है.

उन्होंने बीबीसी स्पोर्ट्स से इंग्लैंड के कोच ने कहा, ‘‘हम पासा पलटेंगे और भारत को फिर से दबाव में लाने की कोशिश करेंगे. लोग अपनी राय रखने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन हम अपनी रणनीति पर कायम रहेंगे. हमें कुछ अवसरों पर असफलताओं से भी रूबरू होना पड़ेगा.’’

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने मैक्कुलम की रणनीति पर सवाल उठाए हैं. वॉन ने ‘टेलीग्राफ.सीओ.यूके’ पर अपने कॉलम में लिखा, ‘‘यह (बेन) स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम के नेतृत्व में सबसे खराब हार थी. इसने उनकी रणनीति को उजागर किया. वे हर मौके पर आक्रामक नहीं हो सकते, उन्हें अपने लम्हों को चुनना होगा.’’

Video: 21 साल का लंबा करियर, इंग्लैंड के गेंदबाज से ऐसा बर्ताव, यशस्वी ने जो किया, कभी नहीं भूल पाएगा दिग्गज

हुसैन भी वॉन से सहमत दिखे. हुसैन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘बैजबॉल आक्रामक होने के बारे में है लेकिन यह दबाव झेलने के बारे में भी है.’’

Tags: Brendon McCullum, India Vs England

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here