Home Sports इंग्लैंड 2 लगातार हार से हुआ मजबूर, आखिरी बचा हथियार यूज करने की योजना

इंग्लैंड 2 लगातार हार से हुआ मजबूर, आखिरी बचा हथियार यूज करने की योजना

0
इंग्लैंड 2 लगातार हार से हुआ मजबूर, आखिरी बचा हथियार यूज करने की योजना

[ad_1]

राजकोट. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ भारत ने राजकोट टेस्ट मैच में 850 से ज्यादा रन बना डाले. भारत के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैच में शिकस्त ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को गेंदबाजी में जल्द वापसी पर विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है. मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने स्वीकार किया है कि यह एक अच्छा संकेत है लेकिन वे नहीं चाहते कि यह ऑलराउंडर अनावश्यक रूप से जल्दबाजी करे.

अब भी घुटने की सर्जरी से उबर रहे स्टोक्स ने पिछले साल जून में दूसरे एशेज टेस्ट के बाद से गेंदबाजी नहीं की है. मैकुलम के हवाले से सोमवार को ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने कहा, ‘‘यह अच्छा है कि वह उस स्थिति में पहुंच रहा है जहां उसे लगता है कि वह गेंदबाजी कर सकता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन बेन चतुर है, वह काफी चतुर है. वह तब तक गेंदबाजी नहीं करेगा जब तक उसे नहीं लगता कि वह वैध रूप से गेंदबाजी करने में सक्षम है. समस्या तब होगी जब वह गेंदबाजी स्पैल शुरू करेगा और फिर उसे खत्म नहीं कर पाएगा. इसलिए हम देखेंगे कि क्या होता है. हमें देखना होगा कि खतरा कहां है और उसे इससे दूर करने की कोशिश करनी होगी. लेकिन यह एक अच्छा संकेत है.’’

राजकोट टेस्ट से पहले स्टोक्स ने कहा था कि उन्होंने अपने फिजियोथेरेपिस्ट से वादा किया था कि वह मौजूदा सीरीज में गेंदबाजी नहीं करेंगे. लेकिन रविवार को तीसरे टेस्ट में 434 रन की हार के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपनी ऑलराउंडर की भूमिका दोबारा निभाएंगे तो स्टोक्स ने कहा, ‘‘मैं हां नहीं कह रहा हूं, मैं ना भी नहीं कह रहा हूं. मैं ज्यादातर चीजों के बारे में हमेशा बहुत आशावादी रहता हूं. मेडिकल टीम के साथ विस्तृत बातचीत होगी कि मुझ पर काम का कितना बोझ है जिससे कि मुझे कोई बड़ा खतरा नहीं हो.’’

राजकोट टेस्ट के दौरान स्टोक्स ने शत प्रतिशत क्षमता से ट्रेनिंग की थी और स्वीकार किया था कि उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं अभ्यास के एक दिन शत प्रतिशत क्षमता के साथ गेंदबाजी करने में सफल रहा जिससे मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ. मुझे लगा कि मैं मैच में गेंदबाजी कर सकता था लेकिन यह बेवकूफी होती.’’

Tags: Ben stokes, Brendon McCullum, India Vs England

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here