[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर हमेशा से बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरफ आकर्षित होते रहे हैं. मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर से शुरू हुआ क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता लंबे समय से चला रहा है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) भी एक बॉलीवुड अभिनेत्री के प्यार में पड़ गए थे. यह बॉलीवुड अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि संगीता बिजलानी (Sangita Bijlani) थी. जो पहले ही नजर में अजहर को दिल दे बैठी थी.
यह जानते हुए कि मोहम्मद अजहरुद्दीन शादीशुदा थे और उनके दो बेटे भी थे. बावजूद इसके अजहरुद्दीन खुद को संगीता बिजलानी के प्यार में पड़ने से नहीं रोक पाए. मोहम्मद अजहरुद्दीन 1985 में एक एड शूट के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस से मिले और पहली ही नजर में उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस से प्यार हो गया. मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी की लव स्टोरी 1990 के दशक में लाइम लाइट में आई थी. स्टाइलिश बल्लेबाज अजहरुद्दीन उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान थे और खूबसूरत संगीता बिजलानी ने 1980 में मिस इंडिया का खिताब जीता था.
संगीता बिजलानी के प्यार में पड़ने से पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन शादीशुदा थे. मोहम्मद अजहरुद्दीन ने नौरीन से 1987 में अरेंज मैरिज की थी. लेकिन जून 1996 तक दोनों के रास्ते अलग हो गए थे. अजहर और नौरीन की 9 साल की शादी के बीच में संगीता बिजलानी आ चुकी थीं. 1996 के इंग्लैंड के दौरे पर संगीता अजहर के साथ गई थीं. इसके बाद सारी दुनिया के सामने सबकुछ साफ हो गया था. अजहर से पहले संगीता सलमान खान के साथ ही रिलेशनशिप में रही थी.
अजहर और संगीता की शादी गुपचुप तरीके से हुई थी. अजहर से शादी के लिए संगीता ने धर्म बदला और इस्लाम अपनाया. संगीता शादी से ठीक पहले आयशा बेगम बन गईं. हालांकि, मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी का साथ भी बहुत लंबा नहीं चल पाया. 14 साल की शादी के बाद 2010 में दोनों के रास्ते अलग हो गए. इसके बाद अजहर का नाम बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा के साथ जोड़ा जाने लगा. लेकिन अजहर ने इसपर कहा था कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.
.
Tags: Mohammad azharuddin, Sangeeta Bijlani
FIRST PUBLISHED : February 20, 2024, 16:31 IST
[ad_2]
Source link