Home Sports विराट कोहली दूसरी बार बने पिता, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म, नाम भी बताया…

विराट कोहली दूसरी बार बने पिता, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म, नाम भी बताया…

0
विराट कोहली दूसरी बार बने पिता, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म, नाम भी बताया…

[ad_1]

नई दिल्ली. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर खुशखबरी आई है. किंग कोहली दूसरी बार पिता बने हैं. विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है. क्रिकेटर विराट कोहली ने मंगलवार को अपने फैंस को यह गुड न्यूज दी है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटे का नाम अकाय रखा है.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Anushka sharma) के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है. विराट कोहली (Virat Kohli) ने ट्वि्टर और इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है. विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘यह वक्त बेहद खुशी का है. हमें आप सबको यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि 15 फरवरी को हमारे घर नन्हा मेहमान आया है. वामिका का भाई जिसका नाम अकाय (Akaay) रखा गया है. हमें आपसे इस खूबसूरत लम्हे में आपसे आशीर्वाद दुआओं की उम्मीद है.’

Fact Check: एमएस धोनी पर करियर बर्बाद करने के आरोप सही हैं? क्या सच में नहीं मिले मनोज तिवारी को मौके

विराट कोहली ने यह भी लिखा, ‘हमारी आपसे गुजारिश है कि आप सब हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें.’ बता दें कि विराट कोहली करीब एक महीने से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं. उन्होंने पारिवारिक कारणों की वजह से ही भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से नाम वापस ले लिया था. तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि विराट दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. हालांकि, तब विराट या उनके परिवार की ओर से कुछ नहीं कहा गया था. विराट कोहली के दोस्त दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने इशारों में यह बात बता दी थी कि कोहली फिर से पिता बनने वाले हैं. हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी बात का खंडन भी किया था.

विराट कोहली की यह पोस्ट वायरल हो गई है. सेलिब्रिटी से लेकर फैंस तक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बधाई दे रहे हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी. शादी के तीन साल बाद 11 जनवरी को 2021 अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया था.

क्या है अकाय का अर्थ
अकाय मूलत: सस्कृत का शब्द है. अकाय का अर्थ होता है जिसका कोई तय आकार ना हो अर्थात वो निराकार हो. हिंदू धर्म में भगवान शिव को निराकार माना गया है. जिनका कोई आकार नहीं है, जो निराकार हैं. माना जा रहा है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटे का नाम भगवान शिव पर रखा है. बता दें कि ‘विरुष्का’ ने बेटी का नाम भी दुर्गा पर रखा है. वामिका देवी दुर्गा का ही एक नाम है.

Tags: Anushka sharma, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here