Home Breaking News सपा-कांग्रेस गठबंधन: 17 सीटों के ऑफर पर कांग्रेस मौन, अखिलेश रहेंगे न्याय यात्रा से दूर, स्वामी होंगे शामिल

सपा-कांग्रेस गठबंधन: 17 सीटों के ऑफर पर कांग्रेस मौन, अखिलेश रहेंगे न्याय यात्रा से दूर, स्वामी होंगे शामिल

0
सपा-कांग्रेस गठबंधन: 17 सीटों के ऑफर पर कांग्रेस मौन, अखिलेश रहेंगे न्याय यात्रा से दूर, स्वामी होंगे शामिल

[ad_1]

SP-Congress alliance: Congress's silence on the offer of 17 seats, Akhilesh will stay away from Nyay Yatra

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत सपा के 17 सीटों पर चुनाव लड़ने के प्रस्ताव पर सोमवार को कोई जवाब नहीं भेजा। सपा सूत्रों के मुताबिक, सीटों का बंटवारा फाइनल न होने के कारण सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल न होने का फैसला किया है। उन्हें यात्रा में मंगलवार को रायबरेली में शामिल होना था। अखिलेश ने सोमवार को मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि जब तक सीटों का बंटवारा नहीं जाता है, तब तक सपा उनकी न्याय यात्रा में शामिल नहीं होगी

सपा ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का प्रस्ताव

समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के तहत अब 17 सीटों पर कांग्रेस को अपने प्रत्याशी उतारने का प्रस्ताव दिया है। इससे पहले सपा ने कांग्रेस को 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था, जिसे लेकर दोनों दलों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई थी। सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के लिए 17 लोकसभा सीटें छोड़ने का फैसला लिया है।

सूत्रों के मुताबिक सपा ने कांग्रेस को अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, कैसरगंज, वाराणसी, अमरोहा, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, फतेहपुर सीकरी, कानपुर, हाथरस, झांसी, महराजगंज और बागपत सीट दी है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सपा की ओर से 17 सीटों का प्रस्ताव मिला है, हालांकि पार्टी की ओर से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है। मालूम रहे कि इससे पहले 11 सीटों का प्रस्ताव देने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने असंतोष जताया था। जिसके बाद सपा ने नए सिरे से सीटों का चयन कर सूची कांग्रेस नेतृत्व को भेजी है।

सपा की दूसरी सूची में 11 प्रत्याशी

 सपा ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्या, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से ऊषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज से आरके चौधरी, प्रतापगढ़ से डॉ. एसपी सिंह पटेल, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा, गाजीपुर से अफजाल अंसारी और चंदौली से वीरेंद्र सिंह को उम्मीदवार 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here