Home Sports सबसे बड़े रनचेज का रिकॉर्ड, केकेआर ने जिसे किया ड्रॉप, उसी ने रचा इतिहास, सैफ भी चमके

सबसे बड़े रनचेज का रिकॉर्ड, केकेआर ने जिसे किया ड्रॉप, उसी ने रचा इतिहास, सैफ भी चमके

0
सबसे बड़े रनचेज का रिकॉर्ड, केकेआर ने जिसे किया ड्रॉप, उसी ने रचा इतिहास, सैफ भी चमके

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत की इंग्लैंड पर शानदार जीत और यशस्वी जायसवाल के चमत्कारिक प्रदर्शन ने घरेलू क्रिकेट से भले ही ध्यान खींच लिया हो, लेकिन रणजी ट्रॉफी में भी रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन हो रहे हैं. रणजी ट्रॉफी के ग्रुप मैचों के आखिरी दिन रेलवे ने ऐसा खेल दिखाया, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया था. रेलवे ने सोमवार को रणजी ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज (Highest Successful Chase record) किया.

रेलवे ने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2024) के अपने आखिरी मुकाबले में त्रिपुरा को 5 विकेट से हराया. त्रिपुरा ने रेलवे को 378 रन का लक्ष्य दिया था, जो रणजी ट्रॉफी के इतिहास में कभी भी हासिल नहीं किया जा सका था. इस कारण त्रिपुरा के प्रशंसकों को यकीन था कि उनकी टीम मैच जीत लेगी. लेकिन रेलवे ने इतिहास के तमाम पन्नों को खारिज करते हुए 103 ओवर में 5 विकेट खोकर 378 रन बना लिए.

IPL 2024: केकेआर को झटका, जिस बॉलर के लिए दिए करोड़ रुपए, वह टीम से हुआ बाहर, जानें कौन करेगा रिप्लेस

रेलवे की इस जीत में प्रथम सिंह और मोहम्मद सैफ की अहम भूमिका रही. आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स का सदस्य रह चुके प्रथम सिंह ने 169 रन की नाबाद पारी खेली. केकेआर ने प्रथम सिंह को आईपीएल 2022 के ऑक्शन में खरीदा था. लेकिन अब केकेआर प्रथम सिंह को रिलीज कर चुकी है. प्रथम सिंह को मोहम्मद सैफ ने भी बेहतरीन साथ दिया और 106 रन की पारी खेली.

आईपीएल की ऑल टाइम बेस्ट टीम में सूर्या को नहीं मिली जगह, धोनी कप्तान, देखें Best IPL Squad

बता दें कि अगरतला में खेले गए मैच में मेजबान त्रिपुरा ने पहली पारी में 149 और दूसरी पारी में 333 रन बनाए थे. इसके जवाब में रेलवे की टीम पहली पारी में महज 105 रन पर सिमट गई थी. लेकिन उसने दूसरी पारी में चमत्कारिक खेल दिखाते हुए इतिहास पलट दिया. हालांकि, इस जीत के बावजूद रेलवे की टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश नहीं कर सकी. वह ग्रुप सी में 7 मैच से 24 अंक लेकर चौथे नंबर पर रही. एक ग्रुप से टॉप-2 टीमों को क्वार्टर फाइनल में जगह मिली. त्रिपुरा 7 मैच से 17 अंक लेकर पांचवें नंबर पर रहा.

इससे पहले रणजी ट्रॉफी में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड सौराष्ट्र के नाम था. सौराष्ट्र ने 4 साल पहले उत्तर प्रदेश के खिलाफ 372 रन का सफल रन चेज किया था. असम की टीम भी एक बार 370 रन का लक्ष्य हासिल कर चुकी है.

Tags: Kolkata Knight Riders, Ranji Trophy

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here