Home Breaking News Pakistan: ‘आठ फरवरी का चुनाव देश के इतिहास की सबसे बड़ी धांधली’; जेल में बंद इमरान खान ने दिखाए आक्रामक तेवर

Pakistan: ‘आठ फरवरी का चुनाव देश के इतिहास की सबसे बड़ी धांधली’; जेल में बंद इमरान खान ने दिखाए आक्रामक तेवर

0
Pakistan: ‘आठ फरवरी का चुनाव देश के इतिहास की सबसे बड़ी धांधली’; जेल में बंद इमरान खान ने दिखाए आक्रामक तेवर

[ad_1]

Pakistan 8 February election biggest rigging country history Jailed Imran Khan showed aggressive attitude

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल)
– फोटो : ANI

विस्तार


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने आठ फरवरी को हुए आम चुनाव में धांधली पर बयान दिया है। जेल के अंदर से जारी संदेश में उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान के इतिहास की सबसे बड़ी धोखाधड़ी है। इमरान ने कहा कि आठ फरवरी से पहले और मतदान के बाद भी बड़े पैमाने पर धांधली हुई।  

गौरतलब है कि इमरान खान कई मामलों में अदियाला जेल में बंद हैं। ऐसे में अपनी बहन अलीमा खान से आज जेल में मुलाकात के बाद अपना संदेश उनके द्वारा भिजवाया। इसके बाद अलीमा ने पत्रकारों से कहा कि मतदान के बाद वास्तविक परिणामों के साथ छेड़छाड़ की गई। साथ ही इंटरनेट सेवा भी निलंबित कर रिजल्ट को छिपाने की कोशिश की गई। 

इमरान खान की बहन अलीमा ने पूर्व रावलपिंडी कमिश्नर की सुरक्षा के बारे में खान की चिंताओं और समाधान की इच्छा पर जोर देते हुए कहा, ‘अब खान साहब चाहते हैं कि यह सब खत्म हो जाए, उनकी मांग है कि जनता का असली जनादेश उन्हें सौंपा जाना चाहिए।’

सीईसी के तत्काल इस्तीफे की मांग तेज

वहीं, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ( पीटीआई ) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सिकंदर सुल्तान राजा के तत्काल इस्तीफे की मांग तेज कर दी है।  उन्हें 2024 में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी आम चुनाव सुनिश्चित करने में कथित विफलता के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

पीटीआई का प्रतिनिधित्व कर रहे बैरिस्टर गौहर अली खान ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद इमरान खान के साथ मुलाकात के बाद पार्टी की मांग से अवगत कराते हुए कहा, ‘निवर्तमान सीईसी सिकंदर सुल्तान राजा, चुनावी धांधली रोकने में विफल होने पर एक विवादास्पद व्यक्तित्व बन गए हैं। पीटीआई सीईसी राजा से तुरंत इस्तीफा देने की मांग कर रही है।’ 

पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) पर अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए खान ने लियाकत अली चट्ठा के आरोपों और आठ फरवरी के चुनावों के संचालन की जांच की मांग की। उन्होंने दावा किया कि सीईसी राजा का इस्तीफा आठ फरवरी को रिपोर्ट की गई अनियमितताओं की गैर-विवादास्पद जांच में योगदान देगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here