Home Breaking News Poonam Pandey: ‘मेरी मौत की झूठी खबर से कई लोगों ने पैसे कमाए’, पूनम पांडे ने पोस्ट साझा कर लगाया गंभीर आरोप

Poonam Pandey: ‘मेरी मौत की झूठी खबर से कई लोगों ने पैसे कमाए’, पूनम पांडे ने पोस्ट साझा कर लगाया गंभीर आरोप

0
Poonam Pandey: ‘मेरी मौत की झूठी खबर से कई लोगों ने पैसे कमाए’, पूनम पांडे ने पोस्ट साझा कर लगाया गंभीर आरोप

[ad_1]

अभिनेत्री पूनम पांडे ने हाल ही में अपनी झूठी मौत का तमाशा रचा और इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। हालांकि, 24 घंटे के भीतर ही उनकी पोल खुल गई। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए अपने जीवित होने का खुलासा किया था। अभिनेत्री ने बताया था कि उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह तमाशा रचा। उनकी मौत का खेल महज एक पब्लिसिटी स्टंट था। इस खुलासे के बाद अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया, यहां तक कि उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ। कुछ दिन पहले अभिनेत्री ने एक पोस्ट साझा कर कहा था कि जल्द सच्चाई सामने आएगी। वहीं, अब अभिनेत्री ने इस बारे में नई पोस्ट साझा कर कई लोगों पर आरोप लगाए हैं।





पूनम ने लिखा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे खुशी है कि मेरी पोस्ट कई लोगों तक पहुंचने में कामयाब रही और उन्हें सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक किया। मैं केवल यही चाहती थी, लेकिन जिस बात ने मुझे आहत किया, वह यह है कि कुछ लोगों ने आर्थिक रूप से इसका लाभ उठाया। मुझे बहाने से इसके लिए आगे बढ़ाया गया, लेकिन मैं हमेशा उनके साथ खड़ी रहूंगी और हमेशा अपना समर्थन दूंगी। अब आप सभी को इसका पता लगाना है कि इसे व्यावसायिक किसने बनाया।’

Dange-Por: दो भाषाओं में फिल्म बनाने को लेकर बिजॉय ने की खुलकर की बात, इस वजह से अलग-अलग की शूटिंग


इससे पहले दो फरारी को अभिनेत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी मौत से जुड़ी एक पोस्ट साझा की गई थी, जिसमें बताया गया था कि सर्वाइकल कैंसर के कारण उनकी मौत हो गई है। पोस्ट में लिखा था, ‘आज की सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में हम आपका सहयोग चाहते हैं। हम उन्हें हर बात के लिए प्यार से याद करेंगे।’

Fighter: ऋतिक-दीपिका की ‘फाइटर’ नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम, जानिए कितने में बिके फिल्म के राइट्स





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here