Home Breaking News इकरा हसन कौन: लंदन में पढ़ीं, नौ साल से राजनीति में सक्रिय, अखिलेश ने बनाया उम्मीदवार, BJP को देंगी टक्कर

इकरा हसन कौन: लंदन में पढ़ीं, नौ साल से राजनीति में सक्रिय, अखिलेश ने बनाया उम्मीदवार, BJP को देंगी टक्कर

0
इकरा हसन कौन: लंदन में पढ़ीं, नौ साल से राजनीति में सक्रिय, अखिलेश ने बनाया उम्मीदवार, BJP को देंगी टक्कर

[ad_1]

Who is Iqra Hassan: Akhilesh Yadav made candidate for Lok Sabha elections from Kairana

इकरा हसन का फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक बार फिर से हसन परिवार पर दांव खेला है। कैराना लोकसभा सीट से पूर्व सांसद मनव्वर हसन की बेटी इकरा हसन को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। सपा ने कैराना लोकसभा सीट से मुस्लिम और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से जाट प्रत्याशी को चुनाव में उतार कर जाट-मुस्लिम समीकरण बना दिया है। इकरा के टिकट के बाद कैराना लोकसभा सीट पर नए समीकरण बन गए हैं। वहीं, अखिलेश द्वारा कैराना लोकसभा सीट से इकरा हसन को प्रत्याशी बना दिए जाने के बाद भाजपा-बसपा और सपा में कांटे की टक्कर बन गई है।

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मंगलवार को तीसरी सूची जारी कर दी। सपा ने उत्तर प्रदेश की पांच और सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इसमें पार्टी ने कैराना लोकसभा सीट से हसन परिवार की इकरा हसन को प्रत्याशी बनाया है। टिकट घोषित करने से पहले सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा सीट के दावेदारों से बातचीत करके चुनावी रणनीति की चर्चा कर चुके हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here