[ad_1]
परंजीत/देवघर. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. विराट और अनुष्का दूसरी बार पेरेंट्स बन चुके हैं. दरअसल, कल रात विराट ने अपने ट्विटर के माध्यम से यह खुशखबरी अपने फैन्स के लिए शेयर की है. विराट कोहली ने लिखा, ’15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया है. दोनों ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है.’ वहीं, विराट और अनुष्का के बेटा किस नक्षत्र में पैदा हुआ है. उसका स्वभाव क्या रहने वाला है. जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य जी से.
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 से जानकारी देते हुए कहा कि 15 जनवरी को जन्म लिया गया बच्चा अश्विनी नक्षत्र में हुआ है और अगर तिथि देखी जाए तो तिथि बहुत शुभ षष्ठी तिथी है.सबसे खास बात है कि 15 फरवरी को शुक्ला और ब्रह्म योग दोनों एक साथ थे. यह दुर्लभ संयोग कभी कभार ही देखने को मिलता है. इस योग में बच्चे का जन्म लेना काफी शुभ माना जाता है.
कैसा रहने वाला है बच्चे के स्वभाव
अश्विनी नक्षत्र स्कंद षष्ठी तिथि दिन गुरुवार और राशि मेष इसके साथ ही शुक्ला और ब्रह्म योग का एक साथ होना काफी दुर्लभ संयोग माना जाता है. इस योग में जन्म लेने वाला बच्चा काफी धनवान होता है. इसके साथ ही यह आने वाले समय में राष्ट्र सम्मान भी पाने का योग है. विराट और अनुष्का के बेटे अकाय का स्वभाव काफी चंचल रहने वाला है. वहीं, गुरुवार के दिन जन्म लेने के कारण भगवान श्री कृष्ण की कृपा विराट और अनुष्का के पुत्र पर सदैव रहने वाली है. इसके साथ ही वह बच्चा काफी सुंदर और भाग्यवान भी रहने वाला है. कार्य में कुशल और स्थूल शरीर भी रहने वाला है. इसके साथ ही वह बच्चा काफी लोकप्रिय भी रहने वाला है.
विराट कोहली ने ट्विटर के माध्यम से अपने फैंस को दी जानकारी
विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘यह वक्त बेहद खुशी का है. हमें आप सबको यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि 15 फरवरी को हमारे घर नन्हा मेहमान आया है. वामिका का भाई जिसका नाम अकाय रखा गया है. हमें आपसे इस खूबसूरत लम्हे में आशीर्वाद दुआओं की उम्मीद है.
.
Tags: Anushka sharma, Deoghar news, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Virat Anushka, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : February 21, 2024, 11:12 IST
[ad_2]
Source link