[ad_1]
सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी. कोहली ने अपने इंस्टा हैंडल से बताया कि 15 फरवरी को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम ‘अकाय’ रखा गया है. पूर्व भारतीय कप्तान की इस पोस्ट पर बधाईयों का तांता लग गया है.
इतना ही नहीं विराट ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है. विराट कोहली ने लिखा है, ‘मैं बड़े हर्ष के साथ बताना चाहता हूं 15 फरवरी को हमारे घर में नन्हा मेहमान आ गया. इस शुभ समय पर हम आप सब की दुआ और आशीर्वाद की कामना करते हैं’. बता दें कि विराट कोहली ने 2017 में अनुष्का शर्मा से शादी की थी. 2021 में दोनों ने बेटी को जन्म दिया. विराट और अनुष्का की बेटी का नाम वामिका है. आज इस रिपोर्ट में जानते हैं कि आखिर अकाय नाम का ज्योतिष शास्त्र में कौन सा राशिफल है कैसा ग्रह नक्षत्र हैं.
अकाय का अर्थ
अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम ने बताया कि भारत के मशहूर बल्लेबाज विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बीते 15 फरवरी को अपने बच्चे को जन्म दिया है. बच्चे का नाम भी उन्होंने अकाय रखा है. धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक अकाय का मतलब निराकार है यानी कि भगवान विष्णु से अकाय शब्द की संज्ञा हुई है. इतना ही नहीं पूर्णिमा की चंद्रमा को भी अकाय कहा जाता है. ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम ने बताया कि अकाय शब्द मेष राशि के अंतर्गत आता है और मेष राशि के स्वामी भी मेष होते हैं. अकाय नाम शौर्य और पराक्रम की वृद्धि करता है. यथे नाम यथे गुण का प्रभाव जीवन में दिखाई देगा.
.
Tags: Anushka sharma, Local18, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : February 21, 2024, 15:05 IST
[ad_2]
Source link