[ad_1]
नई दिल्ली. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat kohli Anushka sharma) के घर जब से दूसरी बार किलकारियां गूंजी हैं, उन्हें मिलने वाली बधाइयों का तांता लग गया है. क्रिकेटर, बॉलीवुड स्टार से लेकर आम क्रिकेटप्रेमी तक विरुष्का (Virushka) और बेबी बॉय अकाय (Akaay) को शुभकामनाएं दे रहे हैं. विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है. विराट और अनुष्का ने बेटे का नाम अकाय रखा है.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli Anushka sharma) ने ट्वि्टर और इंस्टाग्राम पर नन्हे मेहमान के आने की जानकारी दी है. विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘हमें आप सबको यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि 15 फरवरी को हमारे घर नन्हा मेहमान आया है. वामिका का भाई जिसका नाम अकाय (Akaay) रखा गया है.’
सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘बधाई विराट और अनुष्का, आपकी खूबसूरत फैमिली में एक अनमोल सदस्य अकाय जुड़ गया है. अपने नाम की तरह वह आपकी दुनिया अंतहीन खुशी और हंसी से भर दे…. वेलकम चैम्प!’

विराट कोहली करीब एक महीने से क्रिकेट से दूर हैं. उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर ही बीसीसीआई से रेस्ट मांगा था. दूसरी बार पिता बने कोहली ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में प्राइवेसी का सम्मान रखने की अपील भी की है.
.
Tags: Anushka sharma, Sachin tendulkar, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : February 21, 2024, 09:45 IST
[ad_2]
Source link