[ad_1]
हाइलाइट्स
यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट रैंकिंग में हासिल किया बड़ा मुकाम
जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में 2 डबल सेंचुरी जड़ चुके हैं
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल के सितारे इनदिनों चमक रहे हैं. हाल में लगातार दो डबल सेंचुरी जड़ने वाले यशस्वी को इसका इनाम रैंकिंग में मिला है. बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की है. उन्होंने इस दौरान 14 पायदान की छलांग लगाते हुए 15वां स्थान हासिल किया है. जायसवाल इस समय इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं. वह मौजूदा टेस्ट सीरीज की 3 मैचों सबसे ज्यादा 545 रन बना चुके हैं.
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) लगातार दो टेस्ट में दोहरे शतक जड़ने वाले सात क्रिकेटरों की जमात में शामिल हो गए हैं. 22 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज जायसवाल इस तरह विनोद कांबली और विराट कोहली के बाद लगातार दो टेस्ट शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय हैं. जायसवाल ने विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में पहली पारी में 209 रन जड़े. फिर राजकोट में दूसरी पारी में नाबाद 214 रन की पारी खेलकर उन्होंने भारत को इंग्लैंड पर 434 रन की बड़ी जीत दिलाई. जिससे घरेलू टीम ने सीरजी में 2-1 से बढ़त बना ली.
T20I में सबसे ज्यादा शतक किसके नाम? टॉप 5 में 2 भारतीय, एक खिलाड़ी का नाम आपको कर देगा हैरान
जडेजा 34वें स्थान पर पहुंचे
राजकोट में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे रवींद्र जडेजा भी पहली पारी में 112 रन की शतकीय पारी की बदौलत बल्लेबाजी रैंकिंग में 41वें से 34वें स्थान पर पहुंच गए. जडेजा ने मैच में सात विकेट भी झटके थे जिससे वह गेंदबाजी रैंकिंग में तीन पायदान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंच गए. राजकोट में 500 टेस्ट विकेट के क्लब में शामिल हुए अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक पायदान ऊपर चढ़कर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए.
विराट सातवें स्थान पर कायम
जडेजा और अश्विन टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले दो स्थानों पर कायम हैं. जडेजा ने ऑलराउंडर सूची में 416 से 469 की करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग से अपना स्थान मजबूत किया. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान के फायदे से 12वें स्थान पर पहुंच गए. उन्होंने राजकोट में पहली पारी में 131 रन बनाए. शुभमन गिल (91) तीन पायदान के लाभ से 35वें स्थान पर पहुंच गए. पदार्पण कर रहे सरफराज खान और ध्रुव जुरेल ने रैंकिंग में 75वें और 100वें स्थान से प्रवेश किया. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हालांकि व्यक्तिगत कारणों से सीरीज में नहीं खेल रहे हैं लेकिन वह सातवें स्थान शीर्ष 10 बल्लेबाजी सूची में एकमात्र भारतीय हैं. इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज बेन डकेट पहली पारी में 153 रन की मदद से 12 पायदान के फायदे से 13वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे.
यशस्वी 7 टेस्ट मैच में जड़ चुके हैं 861 रन
22 साल के यशस्वी जायसवाल 7 टेस्ट मैच में 861 रन बना चुके हैं जिसमें नाबाद 214 रन उनका बेस्ट स्कोर है. यशस्वी के नाम 2 डबल सेंचुरी और एक सेंचुरी के साथ 2 अर्धशतक है. 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों में यशस्वी 502 रन जोड़ चुके हैं.
.
Tags: ICC Test Ranking, ICC Test Rankings, IND vs ENG, Ravindra jadeja, Rohit sharma, Virat Kohli, Yashasvi Jaiswal
FIRST PUBLISHED : February 21, 2024, 16:02 IST
[ad_2]
Source link