Home Breaking News Byjus: बायजू संस्थापक व पत्नी को हटाने के लिए निवेशकों ने बैठक बुलाई, पढ़िए पूरी खबर

Byjus: बायजू संस्थापक व पत्नी को हटाने के लिए निवेशकों ने बैठक बुलाई, पढ़िए पूरी खबर

0
Byjus: बायजू संस्थापक व पत्नी को हटाने के लिए निवेशकों ने बैठक बुलाई, पढ़िए पूरी खबर

[ad_1]

Byju's Investors called meeting to remove Byju founder and wife

बायजूस लर्निंग एप
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू में वित्तीय उथल-पुथल के बीच कंपनी के प्रमुख निवेशकों के एक समूह ने इसके संस्थापक बायजू रवीन्द्रन, उनकी पत्नी दिव्या गोकुलनाथ और उनके परिवार के सदस्यों को हटाने के लिए शुक्रवार को असाधारण आम बैठक बुलाई है। सूत्रों ने कहा, समूह ने बायजू रवीन्द्रन और उनके परिवार के सदस्यों पर कुप्रबंधन व विफलताओं का आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की है।

सूत्रों ने बताया, जिन शेयरधारकों ने बैठक बुलाई है, उनके पास सामूहिक रूप से बायजू में 30 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है। रवीन्द्रन और पारिवारिक सदस्यों के पास करीब 26 फीसदी हिस्सेदारी है। असाधारण आम बैठक के लिए दी गई नोटिस में थिंक एंड लर्न के मौजूदा बोर्ड को बाहर करने की अपील की गई है। थिंक एंड लर्न बायजू ब्रांड नाम के तहत संचालन करती है। बोर्ड में रवीन्द्रन, उनकी पत्नी व सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ और उनके भाई रिजु रवीन्द्रन हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here