[ad_1]

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (फाइल)
– फोटो : ANI
विस्तार
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संकेत दिए कि जरूरत पड़ने पर रूस और यूक्रेन के विवादों को सुलझाने के लिए भारत मध्यस्थ की भूमिका निभाने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में भारत खुद से कोई कदम नहीं उठाने वाला है।
भारत और रूस के संबंधों पर बोले जयशंकर
जर्मन अखबार को दिए साक्षात्कार में जयशंकर ने कहा, “फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन विवादों के बीच मध्यपूर्व में भारत के ऊर्जी आपूर्तिकर्ताओं ने पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति के लिए यूरोप को प्राथमिकता दी। यूरोप ने इन उत्पादों के बदले अधिक भुकतान किया। ऐसे में भारत को पास रूसी कच्चा तेल खरीदने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।”
जयशंकर ने कहा, “भारत ने रूस के साथ अपने आर्थिक संबंधों का विस्तार किया है। उन्होंने कहा कि रूस ने कभी भी भारत के हितों का उल्लंघन नहीं किया है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध स्थिर और मैत्रीपूर्ण है।” उन्होंने आगे कहा, “वहीं दूसरी तरफ चीन के साथ राजनीतिक और सैन्य संबंध कुछ खास नहीं है।”
[ad_2]
Source link