Home Breaking News UP: भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर उन्नाव पहुंचे राहुल गांधी, लोगों से मिले…12 जगह हुआ स्वागत, ये है पूरा रूट

UP: भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर उन्नाव पहुंचे राहुल गांधी, लोगों से मिले…12 जगह हुआ स्वागत, ये है पूरा रूट

0
UP: भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर उन्नाव पहुंचे राहुल गांधी, लोगों से मिले…12 जगह हुआ स्वागत, ये है पूरा रूट

[ad_1]

Rahul Gandhi reached Unnao with Bharat Jodo Nyay Yatra, met people, welcomed at 12 places

उन्नाव पहुंचे राहुल गांधी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को उन्नाव पहुंच चुके हैं। इस दौरान यात्रा का 12 स्थानों पर स्वागत किया गया है। राहुल गांधी शास्त्री प्रतिमा से गांधीनगर तक खुली जीप में जाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी ने बताया कि पार्टी के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने बुधवार सुबह लखनऊ के बनी से उन्नाव जिले की सीमा में प्रवेश किया। यहां से यात्रा का सोहरामऊ, नवाबगंज टोल टैक्स, दही चौकी व उन्नाव बाईपास पर स्वागत किया गया।

यात्रा बाईपास से शहर के अंदर होते हुए सुबह 9:45 बजे शास्त्री प्रतिमा पहुंची। यहां पर राहुल गांधी ने शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बता दें कि बाद खुली जीप में सवार होकर बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा होते हुए गांधी तिराहा पहुंचेंगे। फिर आगे की यात्रा बस में करते हुए शेखपुर नहर चौराहा, सिंगरोसी तिराहा, मरहला चौराहा व गंगाघाट कोतवाली के पास पहुंचेंगे। इसके बाद कानपुर की सीमा में प्रवेश कर जाएगी। उधर, स्वागत को लेकर कांग्रेसी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। पूरा शहर होर्डिंगों से पट गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here