Home Breaking News Weather Update : पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में बारिश से पांच हाईवे समेत 300 सड़कें बंद, बिजली-पानी की किल्लत

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में बारिश से पांच हाईवे समेत 300 सड़कें बंद, बिजली-पानी की किल्लत

0
Weather Update : पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में बारिश से पांच हाईवे समेत 300 सड़कें बंद, बिजली-पानी की किल्लत

[ad_1]

Weather Update: 300 roads including five highways closed due to snow on the mountains and rain in the plains

अटल टनल रोहतांग सहित पांगी में बर्फबारी…
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमालय की ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी हो रही है तो मैदानी इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश जारी है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पांच राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 300 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। 263 केवल हिमाचल में बंद हैं। कई इलाकों में बिजली गुल है तो पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई है। 

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों समेत पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। इनके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में उप हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, असम, मेघायल और ओडिशा में भी कुछ इलाकों में हल्की तो कई में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम के मिजाज में आए इस बदलाव से न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। अधिकांश क्षेत्रों में 11-14 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के चुरू में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में तेज हवा चलने की संभावना है और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

रोहतांग में सबसे अधिक 135 सेमी बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के ऊंची चोटियों और सुदूर के क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। रोहतांग पास में सबसे ज्यादा 135 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है। किलर (पांगी) में 90 सेमी और कुकुमसेरी में 44 सेमी बर्फबारी हुई है। 

बदरीनाथ में दो फुट से अधिक जमी बर्फ…

फरवरी में मेहरबान हुए मौसम ने बदरीनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों को बर्फ से लकदक कर दिया है। बदरीनाथ में सोमवार से र्फबारी हो रही है, जिससे दो फुट से अधिक बर्फ जम चुकी है।

जम्मू-कश्मीर : कई जगह भूस्खलन, उड़ानें भी प्रभावित  

भारी बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को दूसरे दिन भी बंद रहा। रामबन जिले में राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन भी हुआ है। उधर, श्रीनगर में मौसम की दूसरी बर्फबारी होने से सैलानियों के चेहरे  खिल उठे।  

  • बर्फबारी के चलते श्रीनगर से 23 और लेह से सभी उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। बनिहाल में बीते 24 घंटे के दौरान 83.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। रियासी जिले में माता वैष्णो देवी के आधार शहर कटरा में 16.2 मिमी बारिश हुई है। 
  • कठुआ जिले में भारी बारिश के चलते उफनती ऊंछ नदी में चार लोग फंस गए थे, बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला गया। 
  • इनमें से तीन एक निर्माण साइट पर काम करने वाले मजदूर और ड्राइवर था। एसडीआरएफ की टीम ने इन्हें नदी से बाहर निकाला। 

हरियाणा में ओले गिरे

हरियाणा में करनाल समेत जीटी बेल्ट के जिलों में सोमवार रात बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी चलीं। कैथल के सीवन और यमुनानगर के विलासपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई है। अंबाला, पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश हुई। इससे फसलों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं, मंगलवार को भी दिनभर बादलों की आंखमिचौली लगी रही। इससे पहले मौसम विभाग की ओर से सोम, मंगल व बुध को बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here