[ad_1]
हाइलाइट्स
शाहिद कपूर, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा देंगे प्रस्तुति
डब्ल्यूपीएल 2024 के दूसरे एडिशन का अयोजन 23 फरवरी को होगा
पहला मैच मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा
नई दिल्ली. आईपीएल से पहले महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) का आयोजन 23 फरवरी से किया जाएगा. टूर्नामेंट के दूसरे एडिशन में कुल 5 टीमें हिस्सा लेंगी. लीग की शुरुआत बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और उप विजेता दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले से होगी. इस मुकाबले से पहले बीसीसीआई ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन करेगी. ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के सितारे परफॉर्म करेंगे. उद्घाटन मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा जबकि ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन शाम 6:30 बजे से होगा. टेबल में टॉप पर फिनिश करने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी जबकि दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में भिड़ेंगी. एलिमिनेटर की विजेता टीम फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनेगी.
महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) की ओर से बताया गया है कि इस टूर्नामेंट के दूसरे एडिशन के ओपनिंग सेरेमनी में अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) , टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) , वरुण धवन (Varun Dhawan) , सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी प्रस्तुति देंगे. छठा कलाकार कौन होगा? उसके नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है. डब्ल्यूपीएल 2023 के पहले एडिशन की ओपनिंग सेरेमनी में अभिनेत्री कृति सेनन और कियारा आणवाणी ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था. सिंगर एपी ढिल्लो ने आवाज से जादू बिखेर दिया था.
डब्ल्यूपीएल 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा पर होगी
ओपनिंग सेरेमनी के आयोजन का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 पर होगा जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर होगा. फैंस दोनों प्लेटफॉर्म पर फ्री में ओपनिंग सेरेमनी सहित लाइव मैचों का मजा उठा सकते हैं. डब्ल्यूपीएल 2024 के शुरुआती 11 मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे जबकि बाकी के बचे 9 मैच और दो प्लेऑफ मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होंगे.
डब्ल्यूपीएल 2024 में हिस्सा लेने वाली 5 टीमें इस प्रकार हैं:
मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जॉयंट्स टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं. लीग में कुल 22 मैच खेले जाएंगे. डब्ल्यूपीएल के बाद आईपीएल का आयोजन होगा.
.
Tags: Kartik aaryan, Shahid kapoor, Sidharth Malhotra, Tiger Shroff, Varun Dhawan, Women’s Premier League
FIRST PUBLISHED : February 21, 2024, 20:39 IST
[ad_2]
Source link