Home Sports धरती के स्वर्ग में क्रिकेट, ‘भगवान’ ने आखिरी शॉट में दिखाया जादू, बोले- बहन ने दिया था पहला बैट… VIDEO

धरती के स्वर्ग में क्रिकेट, ‘भगवान’ ने आखिरी शॉट में दिखाया जादू, बोले- बहन ने दिया था पहला बैट… VIDEO

0
धरती के स्वर्ग में क्रिकेट, ‘भगवान’ ने आखिरी शॉट में दिखाया जादू, बोले- बहन ने दिया था पहला बैट… VIDEO

[ad_1]

नई दिल्ली. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इन दिनों कश्मीर की यात्रा पर हैं. सचिन अपनी कश्मीर यात्रा को खूब एंज्वाय कर रहे हैं. रोज नए-नए वीडियो पोस्ट कर रहे हैं. लोगों से मिल रहे हैं. क्रिकेट खेल रहे हैं. और हां, सचिन बैट की उस फैक्ट्री में भी गए, जो क्रिकेटजगत में बहुत पॉपुलर है.

सचिन तेंदुलकर ने 20 फरवरी को फेसबुक पर वीडियो शेयर किया. इस वीडियो को फ्लाइट से ही शूट किया है. बैकग्राउंड पर सचिन के फेवरेट किशोर कुमार का गाना बज रहा है- कितनी खूबसूरत ये कश्मीर है…. सचिन कहते हैं कि उनकी कश्मीर यात्रा यादगार रहने वाली है.

सचिन का प्यारा बैट जिससे बना सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड, वह अब पाकिस्तान में इंजर्ड पड़ा है…

सचिन तेंदुलकर अगले दिन एक और वीडियो शेयर करते हैं, जिसमें वे कश्मीर विलो से बनने वाले बैट की बात कर रहे हैं. सचिन बताते हैं कि उन्हें पहला बैट बड़ी बहन ने दिया था. इसलिए वे देखना चाहते थे कि ये बल्ले बनते कैसे हैं. सचिन तेंदुलकर 21 फरवरी को शेयर किए इस वीडियो में कहते हैं कि वे बैट रिपेयर कर सकते हैं. जब वे टूर पर जाया करते थे तो उनके पास बैट रिपेयर करने के सारे सामान होते थे.

सचिन तेंदुलकर ने इसके बाद 22 फरवरी को एक और वीडियो जारी किया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन अपने परिवार के साथ कहीं जा रहे होते हैं. रास्ते में कुछ लोग क्रिकेट खेल रहे हैं. सचिन गाड़ी रोककर उतर जाते हैं और उन लोगों के पास जाते हैं. सचिन उनसे कहते हैं, ‘हम खेलें…’

सचिन इसके बाद वे बैट लेकर सड़क पर खेलना शुरू कर देते हैं. सचिन इस दौरान खूबसूरत स्ट्रेट ड्राइव से लेकर पैडल स्वीप जैसे शॉट लगाते हैं. लेकिन उनका आखिरी शॉट तो जादूभरा था. सचिन आखिरी गेंद खेलने से पहले बैट को उल्टा पकड़ लेते हैं. यानी बैट के निचले हिस्से को. इसके बाद वे कहते हैं- चलो लास्ट बॉल. लेकिन इस बॉल पर आउट करना पड़ेगा. सचिन इसके बाद बैट के हैंडल से ही खूबसूरत ड्राइव लगाते हैं, जिसे देखकर हर कोई वाह-वाह कह उठता है.

Tags: Kashmir news, Sachin tendulkar



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here