Home Sports MI इस दिन खेलेगी पहला IPL मैच, कैप्‍टन पंड्या’ ‘फेवरेट टीम’ को देंगे चुनौती

MI इस दिन खेलेगी पहला IPL मैच, कैप्‍टन पंड्या’ ‘फेवरेट टीम’ को देंगे चुनौती

0
MI इस दिन खेलेगी पहला IPL मैच, कैप्‍टन पंड्या’ ‘फेवरेट टीम’ को देंगे चुनौती

[ad_1]

नई दिल्‍ली. आईपीएल 2024 की  शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है. यानी आज से ठीक एक महीने बाद आईपीएल का पहला मुकबला खेला जाएगा. मुंबई  इंडियंस अपना पहला मुकबला इसके दो दिन बाद यानी 24 मार्च को खेलेगी. रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या इस टीम के कप्‍तान होंगे. खासबात यह है कि हार्दिक अपनी ही ‘फेवरेट फ्रेंचाइजी’ यानी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुरुआती मैच खेलेगी. गुजरात टीम की अगुवाई शुभमन गिल करेंगे. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा.

IPL 2024 Mumbai Indian Schedule

अबतक केवल पहले 21 मैचों का आईपीएल शेड्यूल जारी किया गया है. इन 21 मैचों के दौरान मुंबई इंडियंस कुल चार मैच खेलेगी. हार्दिक पंड्या की टीम 27 मार्च को सनराजइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी. शुरुआती दो मैच विरोधी टीम के घर में खेलने के बाद मुंबई इंडियंस अपने आईपीएल शेड्यूल के तहत बाकी दो मैच अपने घर यानी मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेलेगी. एक अप्रैल को मुंबई इंडियंस का मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सात अप्रैल को दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ होगा.

Tags: Hardik Pandya, Indian premiewr league, IPL 2024, Mumbai indians

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here