Home Breaking News Murder: यूपी में सनसनीखेज वारदात, नगर पालिका अध्यक्ष के साले की गोली मारकर हत्या

Murder: यूपी में सनसनीखेज वारदात, नगर पालिका अध्यक्ष के साले की गोली मारकर हत्या

0
Murder: यूपी में सनसनीखेज वारदात, नगर पालिका अध्यक्ष के साले की गोली मारकर हत्या

[ad_1]

Municipality Chairman Shakeel Khan brother-in-law shot dead in Shahjahanpur

breaking news
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर की जलालाबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शकील खान के साले निहाल खान (35) की बुधवार रात करीब 10 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। कहासुनी के बाद चेयरमैन के भाई कामिल ने अपनी रायफल से गोली मारी है। सूचना पर एसपी देहात मनोज अवस्थी ने मौका-मुआयना किया है।

शकील खां 2023 में सपा के टिकट पर जलालाबाद पालिकाध्यक्ष का चुनाव जीते थे। मूलरूप से जलालाबाद के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले निहाल खान कुछ साल पहले मुंबई में जाकर बस गए थे। रविवार को चेयरमैन शकील खान के बेटे और निहाल के भांजे अब्दुल रज्जाक की शादी थी।

शादी में शामिल होने के लिए निहाल अपने परिवार के साथ आए थे। समारोह शाहजहांपुर के एक होटल में आयोजित किया गया था। बुधवार को चौथी का आयोजन था, जिस पर वर पक्ष के लोग सुल्तानपुर स्थित गांव में गए थे।  

कार्यक्रम के दौरान खाना खाने को लेकर कामिल और निहाल में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि कामिल ने निहाल के ऊपर लाइसेंसी राइफल तानकर गोली चला दी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here