[ad_1]
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध गए हैं। बुधवार यानी 21 फरवरी को दोनों सितारों ने गोवा में शाही अंदाज में शादी रचाई। फैंस और इंडस्ट्री के चाहने वाले इस नवविवाहित जोड़ी को शादी बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पत्र लिखकर इस जोड़ी को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने पीएम मोदी का यह पत्र अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
गुरुवार को रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र की तस्वीर को शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी ने इस नवविवाहित जोड़े को शादी की हार्दिक बधाई दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने शादी समारोह के निमंत्रण के लिए आभार जताया है।
[ad_2]
Source link