[ad_1]
फिल्म निर्माता करण जौहर इन दिनों अपनी सीरीज लव स्टोरियां को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। अब करण एक के बाद एक अपने फिल्मी प्रोजेक्ट लॉन्च कर रहे हैं। आज 22 फरवरी के खास मौके पर करण ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। फिल्म मेकर ने अपने आगामी प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में फैंस को ‘बवाल’ के बाद एक बार फिर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म का नाम ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ है।
करण ने किया अपने नए प्रोजेक्ट का एलान
करण जौहर ने वरुण धवन और जाह्नवी के साथ फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का एलान किया है और इसकी जानकारी करण ने 21 फरवरी को अपने एक पोस्ट में दी थी कि वह 22 फरवरी को कुछ नया लाने जा रहे हैं। फिल्म ने वरुण धवन सनी संस्कारी का रोल प्ले करेंगे और जाह्नवी कपूर बनेंगी तुलसी कुमारी। फैंस को फिल्म का टाइटल काफी पसंद आ रहा है और वे जल्द फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Your ☀ Sanskari is on his way to get his🌱Kumari!
This love story wrapped with entertainment is coming to the big screens!💟#SunnySanskariKiTulsiKumari in cinemas, 18th April 2025!#SSKTK #KaranJohar @apoorvamehta18 #ShashankKhaitan @Varun_dvn #JanhviKapoor @MARIJKEdeSOUZA… pic.twitter.com/n7QojQSL7N
— Dharma Productions (@DharmaMovies) February 22, 2024
वरुण-जान्हवी की जोड़ी मचाएगी धमाल
यह जोड़ी पहले शशांक खेतान की फिल्म ‘रणभूमि’ में काम करने वाली थी। हालांकि, इस परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। आखिरी बार शशांक खेतान ने फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ के लिए निर्देशक की भूमिका निभाई थी, जो 2022 में सीधे डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इसमें विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं, वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने 2023 में बवाल में साथ काम किया था।
बेबी जॉन को लेकर चर्चा में हैं वरुण
इस बीच, वरुण की अपनी अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म बेबी को लेकर चर्चा में चल रहे हैं है । फिल्म का निर्माण ‘जवान’ निर्माता एटली कुमार ने किया है और इसका निर्देशन कलीस ने किया है। ‘बेबी जॉन’ पहली बार वरुण किसी मसाला एक्शन फिल्म में नजर आएंगे, जो 31 मई 2024 को रिलीज होगी।
Divya Khossla: दिव्या और भूषण के रिश्तों में सब ठीक,टी सीरीज के प्रवक्ता ने अफवाहों को दिया झूठा करार
[ad_2]
Source link