Home World UK: कंपनी के मीटिंग रूम में बचा हुआ सैंडविच खाने पर महिला क्लीनर बर्खास्त, पीड़िता ने की कानूनी कार्रवाई

UK: कंपनी के मीटिंग रूम में बचा हुआ सैंडविच खाने पर महिला क्लीनर बर्खास्त, पीड़िता ने की कानूनी कार्रवाई

0
UK: कंपनी के मीटिंग रूम में बचा हुआ सैंडविच खाने पर महिला क्लीनर बर्खास्त, पीड़िता ने की कानूनी कार्रवाई

[ad_1]

Cleaner Sacked For Eating Leftover Sandwich: यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में एक महिला क्लीनर को लंदन (London) की एक टॉप लॉ फर्म के मीटिंग रूम में बचा हुआ टूना सैंडविच (Tuna Sandwich) खाने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया. द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक इक्वाडोर (Ecuador) की रहने वाली महिला गैब्रिएला रोड्रिग्ज (Gabriela Rodriguez) ने डेवोनशायर सॉलिसिटर में दो साल तक काम किया और अब वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है.

यूनाइटेड वॉयस ऑफ द वर्ल्ड यूनियन, ने कहा कि महिला को पिछले साल क्रिसमस से कुछ दिन पहले बर्खास्त किया गया क्योंकि कॉन्ट्रेक्टर टोटल क्लीन को बचे हुए सैंडविच वापस नहीं मिलने की शिकायत मिली थी.

‘134 रुपये का सैंडविच खाया’
यूनाइटेड वॉयस ऑफ द वर्ल्ड यूनियन माइग्रेंट वर्कर्स के अधिकारों का प्रतिनिधित्व करने वाली एक संस्था है. उन्होंने पुष्टि की कि रोड्रिग्ज ने 1.50 यूरो (लगभग 134 रुपये) का एक सैंडविच खाया. रॉड्रिग्ज को लगा कि वकीलों की एक बैठक के बाद सैंडविच को फेंक दिया जाएगा.

कानूनी मामलों की वेबसाइट रोलऑनफ्राइडे के अनुसार, महिला को ‘ग्राहक की संपत्ति…बिना अधिकार या उचित बहाने के’ लेने के लिए निकाल दिया गया था.

यूनियन का दावा है कि रोड्रिग्ज को हटाने का अनुरोध भेदभाव भरा कदम था. उनका दावा है कि यदि वह सीमित अंग्रेजी वाली लैटिन अमेरिकी नहीं होती, तो कंपनी ने उनके बारे में शिकायत नहीं की होती.

रोड्रिग्ज की बर्खास्तगी के विरोध में और उसे बहाल करने के लिए, कई यूनियन कार्यकर्ता 14 फरवरी को लॉ फर्म के दफ्तर के बाहर ‘टूना के 100 डिब्बे, 300 हाथ से लिपटे सैंडविच, कई दिल के आकार के गुब्बारे और रोड्रिगेज के लिए प्रेम पत्र’ के साथ इक्ट्ठा हुए.

रोड्रिग्ज ने कही यह बात
रोड्रिग्ज ने कहा कि स्टाफ मेंबर्स के लिए लंच का बचा हुआ खाना लेना ‘आम बात’ थी. एक सामान्य दिन में, वकीलों की बैठकों के बाद कैंटीन में कुछ सैंडविच बच जाते हैं. यह लगभग मेरी शिफ्ट के अंत में था (दोपहर के पौने दो बजे). मैंने एक सैंडविच लिया और फ्रिज में रख दिया.

रोड्रिग्ज ने गार्डियन को बताया. एक हफ्ते बाद, ‘मुझे मेरी शिफ्ट खत्म होने से 15 मिनट पहले बुलाया गया. फिर मुझे आगे की जांच होने तक सैलरी सस्पेंड कर दी गई.’

‘क्लीनर्स को छोटी-छोटी बात पर बर्खास्त कर दिया जात है’
यूनाइटेड वॉयस ऑफ द वर्ल्ड के महासचिव पेट्रोस एलिया ने बताया, ‘क्लीनर्स को नियमित रूप से छोटी-छोटी बातों पर बर्खास्त कर दिया जाता है. देश भर में हर दिन इस तरह से भेदभावपूर्ण आधार पर काम किया जाता है. कई लोग महसूस करते हैं कि उनके साथ ‘उस गंदगी की तरह व्यवहार किया जाता है जिसे वे साफ करते हैं’ और रोड्रिग्ज उनमें से एक है. हम अपनी आवाज उठाएंगे और किसी भी नियोक्ता से लड़ने के लिए एकजुट होंगे – यहां तक कि डेवोनशायर सॉलिसिटर जैसी बड़ी शक्तिशाली कंपनी ही क्यों न हो.’

एलिया ने कहा, ‘सिर्फ इसलिए कि हम उनकी गंदगी साफ करते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि वे हमारे साथ गंदगी जैसा व्यवहार कर सकते हैं. हम सम्मान और समानता की मांग करते हैं, चाहे हम जो भी भाषा बोलते हों, हमारा मूल देश जो हो, या हमारी त्वचा का रंग कुछ भी हो.’ उन्होंने कहा कि वे नस्लयी भेदभाव के लिए दोनों कंपनियों (टोटल क्लीन और डेवोनशायर सॉलिसिटर) को रोजगार न्यायाधिकरण में ले जाएंगे.

‘उठाए गए सभी कदम यूके के रोजगार कानून के अनुसार’
टोटल क्लीन के प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व कर्मचारी द्वारा दी गई जानकारी ‘भ्रामक और गलत’ थी. उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि हम अपने वर्कफोर्स और सर्विस की अखंडता को बनाए रखें और यह सुनिश्चित करें कि हम किसी भी ऐसे कार्यों से उचित रूप से निपटें जो हमारी अविश्वसनीय टीम की कड़ी मेहनत और प्रतिष्ठा को कमजोर करते हैं जो गलत आचरण करते हैं. विश्वास और ईमानदारी सबसे ऊपर है.’

प्रवक्ता ने कहा, ‘उचित जांच और अनुशासनात्मक प्रक्रिया का पालन करते हुए उठाए गए सभी कदम यूके के रोजगार कानून के अनुसार हैं. हम इस मामले पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे.’

‘यह टोटल क्वीन और ग्रैबिएला के बीच का मामला’
इसके अलावा, लंदन की कानूनी फर्म ने कहा कि उन्होंने रोड्रिग्ज के खिलाफ कोई ‘औपचारिक शिकायत’ नहीं की और टोटल क्लीन से कोई कार्रवाई करने के लिए नहीं कहा.

कंपनी ने  कहा, ‘टोटल क्लीन ने अपनी जांच की और रोड्रिग्ज को बर्खास्त करने का फैसला डेवोनशायर के किसी भी इनपुट या प्रभाव के बिना लिया गया. यह टोटल क्लीन और रोड्रिग्ज के बीच एक निजी मामला है लेकिन हमने टोटल क्लीन को स्पष्ट कर दिया है कि हम आपत्ति नहीं करेंगे – जैसा कि हमने कभी ऐसा नहीं किया – यदि टोटल क्लीन अपनी स्थिति बदलता है तो गैब्रिएला हमारे परिसर में भाग लेगी और काम करेगी.’

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here