Home Breaking News UP Politics: भाजपा का 48 घंटे वाला बड़ा मिशन शुरू, पार्टी की चुनाव में यहीं से बड़ी बढ़त लेने की है तैयारी

UP Politics: भाजपा का 48 घंटे वाला बड़ा मिशन शुरू, पार्टी की चुनाव में यहीं से बड़ी बढ़त लेने की है तैयारी

0
UP Politics: भाजपा का 48 घंटे वाला बड़ा मिशन शुरू, पार्टी की चुनाव में यहीं से बड़ी बढ़त लेने की है तैयारी

[ad_1]

UP Politics: BJP started Dalit Basti Sampark Abhiyan on Friday and Saturday

UP Politics: BJP
– फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार


भाजपा ने यूपी में 48 घंटे का एक बड़ा मिशन शुरू किया है। इस मिशन से भाजपा उत्तर प्रदेश में बड़ी सियासी लीड लेने की तैयारी में है। इसके लिए बाकायदा पार्टी की ओर से अपने सभी बड़े और कद्दावर नेताओं को इस अभियान में लगा दिया गया है। दरअसल शुक्रवार और शनिवार को दलित बस्ती संपर्क अभियान के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की शुरुआत हुई है। इसके लिए बाकायदा भाजपा नेताओं को दलित बस्तियों में जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताने के लिए भेज दिया है। योजना के मुताबिक दलितों को भाजपा से जोड़ने के लिए कई तरह के सम्मेलन और आयोजन भी किए जाने हैं।

आने वाले लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रत्येक घर तक पहुंचाने में लगी है। इसी कड़ी में पार्टी ने संत गाडगे और संत रविदास जयंती के अवसर पर दलित बस्तियों में जाकर लोगों से संवाद करना शुरू किया है। भाजपा की तैयारी है कि राम मंदिर के साथ-साथ जो महत्वपूर्ण योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं, उसका भी विस्तार पूर्वक जिक्र किया जाना है। इसके लिए 23 और 24 फरवरी को दलितों से संवाद करने के लिए दलित बस्ती में पहुंचना शुरू कर दिया है। योजना यही है कि दलित बस्तियों में जाकर प्रत्येक घर में केंद्र सरकार की योजनाओं के बाबत पूरी जानकारी दी जाए। जनता पार्टी के प्रदेश भूपेन चौधरी कहते हैं कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और उसके बारे में फीडबैक लेने के लिए उनके कार्यकर्ता और सभी वरिष्ठ नेता लोगों के पास पहुंच रहे हैं।

भाजपा के एससी मोर्चा के सदस्य दिलीप चौधरी कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में दलित बस्तियों में जाकर दो दिनों का बड़ा अभियान शुरू किया गया है। योजना के मुताबिक संत गाडगे और संत रविदास जयंती पर एक साथ सभी दलित बस्तियों में उनके प्रमुख नेता पहुंच रहे हैं। दलितों को भाजपा की योजनाओं से अवगत कराने के लिए और समाज के लोगों को जोड़ने के लिए कई बड़े आयोजन और कार्यक्रम भी किए जाने हैं। जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों में भीम सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र में भी दलितों के लिए चलाई गई विशेष योजनाएं और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं के बारे में एलसीडी प्रोजेक्टर के माध्यम से भी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अलावा भाजपा ने 100 दिन का बड़ा सियासी एजेंडा भी तैयार कर लिया है। इसके लिए बाकायदा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लोकसभा चुनाव प्रभारी वैजयंत पांडा ने पिछले हफ्ते भाजपा के नेताओं से मुलाकात कर आगे का पूरा खाकर तैयार किया था। जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कहते हैं कि 100 दिन के इस अभियान के माध्यम से भाजपा घर-घर पहुंच रही है। इस दौरान उनकी पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी गांव-गांव घर-घर तक पहुंचेंगे। गांव परिक्रमा यात्रा और गांव चलो अभियान के तहत प्रवास कार्यक्रम किए जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक 100 दिन के कार्यक्रम में प्रत्येक वार्ड के हर घर तक उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

 




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here