Home Breaking News Uttarakhand: लोकसभा की पांच सीटों पर भाजपा जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी, 26 को संसदीय बोर्ड की बैठक

Uttarakhand: लोकसभा की पांच सीटों पर भाजपा जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी, 26 को संसदीय बोर्ड की बैठक

0
Uttarakhand: लोकसभा की पांच सीटों पर भाजपा जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी, 26 को संसदीय बोर्ड की बैठक

[ad_1]

Uttarakhand BJP will soon declare candidates for five Lok Sabha seats parliamentary board meeting on 26th Febr

भाजपा
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार


लोकसभा की पांच सीटों पर भाजपा जल्द प्रत्याशी घोषित कर सकती है। पार्टी ने हर लोकसभा सीट के लिए दो पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है। पर्यवेक्षक टिकट के दावेदारों से संपर्क साधेंगे और अपनी रिपोर्ट प्रदेश संसदीय बोर्ड को देंगे।

पार्टी प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक 26 फरवरी को तय कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारियों के साथ इस संबंध में चर्चा हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है।

कहा, कई कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग सीटों पर टिकट की दावेदारी के आवेदन सौंपे हैं। किसी सीट पर पांच से अधिक तो कहीं चार आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन सौंपने का सिलसिला लगातार जारी है। भट्ट ने कहा, ये सभी आवेदन संबंधित लोकसभा सीट के पर्यवेक्षकों को सौंप दिए जाएंगे। पर्यवेक्षकों की टीम क्षेत्रीय भ्रमण कर नामों पर रायशुमारी करेगी।

Uttarakhand: जेपी नड्डा 28 फरवरी को आएंगे उत्तराखंड, हल्द्वानी में कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल

कहा, इसके बाद वह नामों की सूची प्रदेश संगठन को सौंपेगी। यह सूची प्रदेश संसदीय बोर्ड बैठक में लाई जाएगी। यह बैठक 26 फरवरी को देहरादून में होगी, जिसमें सौंपे गए नामों के पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए जाएंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here