[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. रांची में खेले जा रहे टेस्ट मैच में जॉनी बेयरस्टो का विकेट लेने के साथ ही उन्होंने एक ऐसी कामयाबी हासिल की जो इससे पहले किसी भी भारतीय को नहीं मिली थी. इंग्लैंड के खिलाफ कपिल देव और अनिल कुंबले को भी विकेट लेने के मामले में अश्विन काफी पीछे छोड़ दिया है.
इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के स्पिनर आर अश्विन ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है. पिछले मुकाबले में उन्होंने भारत की तरफ से सबसे तेज 500 टेस्ट विकेट लेने का कमाल किया था. अब रांची में इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले अश्विन पहले गेंदबाज बन गए हैं. दोनों देशों के बीच खेले गए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अब वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं.
अश्विन ने बनाया एक और रिकॉर्ड
भारतीय टीम के चैंपियन स्पिनर आर अश्विन ने इंग्लैंड को जॉनी बेयरस्टो को lbw करने के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ विकटों का शतक लगाया. इस टीम के खिलाफ टेस्ट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय हैं. 23 टेस्ट में अश्विन के नाम यह 100 विकेट पूरे किए हैं. इस दौरान 55 रन देकर 6 विकेट उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट
आर अश्विन ने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिग्गज भागवत चंद्रशेखर का नाम है. 23 मैच में उन्होंने 95 विकेट झटके थे. महान गेंदबाज अनिल कुंबले ने 19 टेस्ट खेलकर इंग्लैंड के खिलाफ 92 विकेट अपने नाम किए थे. बिशन सिंह बेदी और कपिल देव के नाम इस टीम के खिलाफ टेस्ट में 85-85 विकेट हैं.
.
Tags: Anil Kumble, India Vs England, Kapil dev, R ashwin
FIRST PUBLISHED : February 23, 2024, 13:24 IST
[ad_2]
Source link